प्रदेश मंत्री व भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान सेवा, समर्पण और जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
Sukma
भारतीय जनता पार्टी मंडल कोंटा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंडल कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय कोंटा में किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे रहे।
कार्यशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कोंटा मंडल संगठन प्रभारी नूपुर वैदिक भाजपा जिला महामंत्री बलिराम नायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोयम मूका की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कोंटा सुभाष चतुर्वेदी ने किया।
कार्यशाला में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता धनीराम बारसे ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान सेवा, समर्पण और जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
नूपुर वैदिक, बलिराम नायक एवं सोयम मूका ने भी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों एवं अभियान की रूपरेखा के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इसे बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सेवा संकल्प अभियान की जिला एवं मंडल टोली के सदस्य तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया।






