बैठकों में संबंधित थाना प्रभारी, एसडीएम तहसीलदार, एसडीपीओ सीएमओ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रमुख, गणेश समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Sukma
आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह एवं मनोज तिर्की के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। थाना कोंटा, सिटी कोतवाली सुकमा, थाना एर्राबोर, थाना दोरनापाल सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव समितियों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों एवं आयोजकों से आवश्यक चर्चा एवं सुझाव लिए गए।
बैठक में गणेश स्थापना एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गणेश उत्सव समितियों के लिए दिशा-निर्देश
सार्वजनिक स्थान पर गणेश पंडाल स्थापित करने से पूर्व संबंधित सक्षम प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस से नियमानुसार अनुमति प्राप्त करना । यातायात व्यवस्था: सड़क, मुख्य मार्ग, चौराहा अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले स्थान पर पंडाल,पार्किंग नहीं बनाई जाएगी। आयोजक समिति द्वारा पर्याप्त एवं व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जाने

मुख्य मूर्ति स्थल, पार्किंग एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त CCTV कैमरे लगाए जाएं। रात्रि में पंडाल की सुरक्षा हेतु समिति के सदस्य स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे। समिति द्वारा पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष स्वयंसेवक नियुक्त किए जाएंगे तथा उनकी सूची संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराई जाएगी। आवश्यकता अनुसार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार प्रवेश-निकास की व्यवस्था की जाएगी।विद्युत तारों एवं अस्थायी विद्युत कनेक्शन में विशेष सावधानी बरती जाए। पंडाल में अग्निशमन यंत्र, रेत, पानी तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखी जाए। न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित ध्वनि सीमा एवं निर्धारित समय के भीतर ही किया जाए। रात्रि 10:00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं किया जाएगा।
पंडाल एवं धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील, आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले गीत कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। नशे का सेवन एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। किसी व्यक्ति से जबरन चंदा सहयोग राशि की वसूली नहीं की जाएगी। शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु प्रशासन/पुलिस द्वारा निर्धारित मार्ग, समय एवं विसर्जन स्थल का ही उपयोग किया जाएगा। विसर्जन जुलूस में निर्धारित संख्या में वाहन एवं पर्याप्त स्वयंसेवक रखे जाएंगे। विसर्जन जुलूस अथवा धार्मिक आयोजन में तलवार, भाला, डंडा अथवा किसी अन्य प्रकार के हथियार/शस्त्र का प्रदर्शन या उपयोग नहीं किया जाएगा।
समिति द्वारा कार्यक्रम की पूर्व सूचना संबंधित थाना प्रभारी को दी जाएगी, ताकि आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। पंडाल परिसर में साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित पर्यावरणीय एवं स्थानीय नियमों का पालन किया जाएगा। सुकमा पुलिस ने गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं । आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने। अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देंने। सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने । किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने अपील की है ।






