Home » Chhattisgarh » CWC Office बना टापू जिले में लगातर हो रही बारिश से बाढ़ के हालात , जिला व पुलिस प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी

CWC Office बना टापू जिले में लगातर हो रही बारिश से बाढ़ के हालात , जिला व पुलिस प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी

Sukma

सुकमा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न मार्गों एवं पुल-पुलियाओं पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं कोन्टा CWC Office टापू बन गया है । शबरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से स्थिति बाढ़ की बनी हुई है । सुकमा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से निम्न मार्गों पर फिलहाल यात्रा करने से बचें । सुकमा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न मार्गों एवं पुल-पुलियाओं पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है।

Water flow obstructed at the Injaram Bridge on NH-30.

सुकमा–जगदलपुर मार्ग थाना कुकानार-तोंगपाल क्षेत्र में ट्रक पलटने के कारण मार्ग अवरुद्ध है। ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई जारी है । वहीं सुकमा–मलकानगिरि मार्ग झापरा पुल के ऊपर पानी ओवरफ्लो होने के कारण मार्ग अवरुद्ध है । सुकमा–दोरनापाल मार्ग डूब्बाटोटा पुलिया में पानी ओवरफ्लो होने के कारण आवागमन बाधित है । दोरनापाल से कोंटा मार्ग इंजराम पुलिया के ऊपर पानी ओवरफ्लो होने के कारण मार्ग अवरुद्ध है । वहीं ओड़िसा जाने वाले मार्ग मोटू पुलिया के पास जलस्तर अधिक होने के कारण आवागमन जोखिमपूर्ण है ।

Laborers risking their lives to cross the water near Motu Bridge on the route to Odisha.

प्रशासन ने पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में पुल-पुलिया को पार करने का प्रयास न करने की अपील है । अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है ।

कोंटा में शबरी नदी का रौद्र रूप

कोंटा में शबरी नदी का जलस्तर 14 मीटर पार कर चुका है। शाम तक इसके 16 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। मौजूदा स्थिति में शबरी नदी का पानी कुल्लू तालाब में मिल चुका है। डुबान क्षेत्र के लोगों को सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की जरूरत है । कोन्टा प्रशासन ने कोन्टा के शबरी तटों पर बसे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों में ले जाना शुरू कर दी है । और आपात स्थिति में सहायता हेतु एसडीएम कोंटा सुभाष शुक्ला 9752806423 और तहसीलदार सुश्री निधि प्रधान 6263199166 के मोबाइल नंबर में संपर्क किया जा सकता है।


Share:

Leave a Comment

Other Post