Home » Chhattisgarh » बस्तर से टूटा राजधानी रायपुर सहित आंध्रप्रदेश तेलंगाना से संपर्क हजारों यात्री जगह-जगह फंसे

बस्तर से टूटा राजधानी रायपुर सहित आंध्रप्रदेश तेलंगाना से संपर्क हजारों यात्री जगह-जगह फंसे

Jagdalpur

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर से राजधानी रायपुर सहित आंध्रप्रदेश तेलंगाना सहित अनेक राज्यों से संपर्क टूट चुका है । अनवरत बारिश के चलते जगदलपुर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है तथा लगातार इसकी निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्रों, निचले गांवों तथा संवेदनशील बस्तियों में मुनादी कराकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, साथ ही मैदानी अमले को किसी भी आपदा की स्थिति की जानकारी तत्काल जिला मुख्यालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष को प्रेषित करने के लिए हिदायत दी गई है ।

राज मार्ग 30 में जगह-जगह पानी मार्ग बाधित

The administration arranged food for the passengers stranded at the Konta border.

राष्ट्रीय राज मार्ग 30 जगह-जगह बाढ़ का पानी आ जाने से पिछले 24 घंटो के आसपास से बाधित है । राजधानी रायपुर सहित बस्तर को जोड़ने वाली लाइफ लाइन NH 30 बाधित होने से हजारों यात्री फंसे हुए है । ज्ञात हो वर्षाकाल के अंतिम पड़ाव के बीच आए इस चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने बस्तर में अलर्ट मोड पर ला दिया है । अलग-अलग जिलों  में प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है,और यात्रियों के लिए राहत सेंटर खोल समुचित भोजन व्यवस्था की हुई है  ।

Sukma District Collector Amit Kumar taking stock of the flood situation.

राजधानी रायपुर जाने वाला मार्ग सहित आंध्रप्रदेश तेलंगाना मार्ग बाधित

जगदलपुर से रायपुर जाने वाली मार्ग परचनपाल के पास बाधित है, तो वहीं सुकमा होते हुए ओड़िसा जाने वाली मार्ग झपना पुल के ऊपर से तेज बहाव के चलते बाधित है ।  वहीं  बस्तर जगदलपुर से आंध्रप्रदेश तेलंगाना की ओर आने वाली एन एच मार्ग पर सुकमा से कोंटा तक अनेक स्थानों में  बाधित है  ।

Share:

Leave a Comment

Other Post