Home » National » CRPF ने राष्ट्रव्यापी श्रमदान एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

CRPF ने राष्ट्रव्यापी श्रमदान एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत 50 वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया

Konta

राष्ट्रव्यापी श्रमदान एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत 50वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल इंजराम, सुकमा (छत्तीसगढ़) द्वारा ग्राम आसिरगुड़ा में, सबरी नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में कमांडेंट प्रेमजीत कुमार, दुर्गा राम एवं नीरज कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी तथा सूरज सिंह, उप कमांडेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी, जवानों ने आसिरगुड़ा गाँव के ग्रामीणों के उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया ।

अभियान के दौरान सबरी नदी के किनारे एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई की गई तथा एकत्रित कचरे एवं अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण किया गया। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

CRPF 50th Battalion conducted a cleanliness drive.

50वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा अपने तैनाती क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के अभियानों का आयोजन किया जाता रहा है। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ परिवेश, स्वस्थ समाज एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Share:

Leave a Comment

Other Post