SP मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन एवं ASP रोहित शाह ,मनोज तिर्की के निर्देशन में 50 जवानों का सुकमा में चल रहा है कंप्यूटर प्रशिक्षण
Sukma
नक्सलियों को मार गिराने हर दम कभी बंदूक के ट्रिगर पर उंगली रह जान जोखिम में डालकर जंगलों में चलने वाले जवान अब बंदूक के ट्रिगर पर नहीं कंप्यूटर के की-बोर्ड पर अपने उँगलियां रख कंप्यूटर दक्षता की ट्रेनिंग ले रहे है । जिला सुकमा में जवानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा जवानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के मुख्य उद्देश्य से 50 जवानों को कंप्यूटर दक्षता की ट्रेनिंग दी जा रही है ।आज ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे जवानों का सुकमा एसपी ने जायजा लिया । इस दौरान SP मयंक गुर्जर ने कहा सभी जवानों को दिया जाएगा क्रमबद्ध तरीके से कंप्यूटर प्रशिक्षण ।
कंप्यूटर के मूलभूत संचालन कार्यालयीन कार्यों में उपयोग विभिन्न डिजिटल माध्यमों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।

जिले में जवानों को कंप्यूटर प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 50 जवानों को चयनित कर साइबर शाखा,CCTNS, एवं कार्यालयों में भेज कर कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को कंप्यूटर के मूलभूत संचालन के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों में उपयोग होने वाले विभिन्न डिजिटल माध्यमों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।
जवानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना, डिजिटल कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझाना तथा दैनिक पुलिस कार्यों में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना है।

सुकमा पुलिस द्वारा जवानों के क्षमता-विकास एवं आधुनिक तकनीक के अनुरूप कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। भविष्य में सभी जवानों को कंप्यूटर प्रशिक्षित करने की योजना है।






