Latest News
लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br> BRM की बैठक में बड़ा खुलासा, गांव के 42 राजस्व पट्टों को अपने साथ ले गए पटवारी, दो दशक से अपने पट्टों के लिए भटक रहे ग्रामीण किसान <br> वन विभाग के सीपीटी निर्माण कार्य को लेकर गांव वालों और विभाग के बीच तनातनी,ग्रामीण किसान बीआरएम फाॅरेस्ट विभाग के साथ हुई समन्वय बैठक <br> BRM के युवा मोर्चा ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम राज्यव्यापी आंगनबाड़ी कार्यकार्ता सहायिका के संयुक्त संघ ने 5 सूत्रीय मांगों लेकर किया धरना-प्रदर्शन बस्तरिया राज मोर्चा का 5 नवंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन,चार प्रमुख मांगों को लेकर लामबंद होंगे हजारों ग्रामीण किसान <br>
Home » National » CRPF ने माओवाद प्रभावित क्षेत्र में आयोजित की सिविक एक्शन प्रोग्राम

CRPF ने माओवाद प्रभावित क्षेत्र में आयोजित की सिविक एक्शन प्रोग्राम

Sukma

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित जिला सुकमा के थाना गोल्लपल्ली अंतर्गत नये एफओबी. FOP तुमालभट्टी कैम्प में 217वीं वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन रेन्ज कोन्टा) राजेश पांडे और कमांडेंट 217 बटालियन कोन्टा विजय शंकर के मार्गदर्शन में तथा द्वितीय कमान अधिकारी नीर सिंह मीणा एवं सहायक कमांडेंट संगीत कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम में ग्रामीणों के लिए साइकिल, रेडियो सेट, साड़ियाँ और कंबल वितरित किए गए। साथ ही डॉ. अमिताभ साहू (सीएमओ, 217वीं वाहिनी) द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टर ने बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव संबंधी जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर श्री नीर सिंह मीणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित होने के कारण इन इलाकों में सरकारी सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने लोगों से हिंसा त्यागकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की और बच्चों को शिक्षित कर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया ।

Share:

Leave a Comment

Other Post