Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Chhattisgarh » पांच लाख की ईनामी महिला नक्सली ढ़ेर हथियार व शव बरामद,बस्तर आईजी ने की मुख्यधारा में लौटने की अपील

पांच लाख की ईनामी महिला नक्सली ढ़ेर हथियार व शव बरामद,बस्तर आईजी ने की मुख्यधारा में लौटने की अपील

Jagadalpur

जिला सुकमा के थाना गादीरास क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य जंगल  पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया । इस दौरान डीआरजी जवानों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई l मुठभेड़ स्थल सर्च करने पर एक महिला माओवादी का शव हथियार सहित बरामद हुआ हैं।

Female Naxalite killed in encounter

प्रारम्भिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान बूस्की नुप्पों  उम्र 35 वर्ष निवासी रेवाली थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा पद ACM ( मलांगीर एरिया कमेटी ) शासन द्वारा घोषित ईनाम 05 लाख ) के रूप में हुई है । सुरक्षा बल के जवानों महिला नक्सली का शव व 315 बोर रायफल एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं नक्सल सामाग्री बरामद किया है । पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मारी गई माओवादी सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले के तीन अलग-अलग थानों में कुल 09 गम्भीर मामलों में वांटेड थी ।

वहीं एक फिर बस्तर आईजी श्री सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से अपील की है, वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि माओवाद समाप्ति के कगार पर है। अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें  ।

Share:

Leave a Comment

Other Post