Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने थाना कोतवाली में एफआईआर दी

भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने थाना कोतवाली में एफआईआर दी

JAGADALPUR

आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा बीते दिन केरल में एक टीवी डिबेट के दौरान सार्वजनिक रूप से बीजेपी प्रवक्ता पिंटू महादेव ने लोकसभा विपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी को”सीने में गोली मारने”कथित तौर पर जान से मारने की धमकी के बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ आज सिटी कोतवाली थाना में तत्काल प्राथमिकी एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग कांग्रेस नेताओं ने की है ।

जगदलपुर शहर अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा अब पूरी तरह बौखला चुकी है और यही कारण है कि उनके प्रवक्ता खुले मंच पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर हिंसा की भाषा बोल रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव का सार्वजनिक रूप से टीवी डिबेट में ऐसा बयान गोली मारने जैसा बयान देना लोकतंत्र पर खतरा है इस तरह की बयानबाजी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस बयान पर सख्ती के साथ रोक लगनी चाहिए ।
        
भाजपा प्रवक्ता के इस तरह के बयान से आज भाजपा का असली चरित्र देश के सामने है । राहुल गांधी ने जब पूरे तथ्यों और सबूतों के साथ भाजपा की वोट चोरी और धांधलियों का पर्दाफाश किया तो सच्चाई जनता के सामने आ गई । यही कारण है कि अब भाजपा नेता बौखलाहट में गीदड़ भभकियां दे रहे हैं। परन्तु राहुल गांधी अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ खड़ा है।आज सिटी कोतवाली थाना पंहुचकर भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ।

भाजपा प्रवक्ता को ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने भी घेरा

Congress leader giving FIR in Kotwali

ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव का सार्वजनिक रूप से यह अमर्यादित बयान बेहद गंभीर व अस्वीकार्य है । राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के शीर्ष नेताओं की शह पर इस तरह अभद्र बातें कही जा रही हैं। यदि इस पर रोक नहीं लगाई जाती है तो इससे देश के लोकतंत्र को खतरा है । शुक्ला ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेकर इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए आज भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कठोरतम एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है । ऐसे बयान न केवल आपराधिक अपराध हैं, बल्कि भविष्य में किसी को भी ऐसी हिंसक धमकियां देने से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई आवश्यक है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी आक्रोश व्यक्त किया है। अगर भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ जल्द कोई भी कार्यवाही नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी और भी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी ।

शहर कांग्रेस जगदलपुर के द्वारा बुलाए गए इस प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन, गौरनाथ नाग, सूर्यापानी,एम वेंकट राव, अंजना नाग, महामंत्री निकेत झा, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा,एस नीला,सायमा अशरफ, उस्मान रजा,सलीम जाफर अली,पार्षद अफरोज बेगम,जस्टिन भवानी, रजत जोशी, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे ।

Share:

Leave a Comment

Other Post