Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Politics » उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिला अध्यक्ष के हाथों कराया ग्रामीण बैंक का लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिला अध्यक्ष के हाथों कराया ग्रामीण बैंक का लोकार्पण

Sukma

राज्य के अंतिम छोर कोंटा विकासखंड के किस्टाराम ग्राम पंचायत में उपमुख्यमंत्री व सांसद ने छग ग्रामीण बैंक के नवीन शाखा का लोकार्पण जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी के हाथों कराया । वनांचल क्षेत्र के तकरीबन आठ से दस पंचायतों को मिलने वाली इस बैंकिंग सुविधा से क्षेत्र के लोगों बड़ी राहत के साथ विकास की एक नई राह और मिल गई । लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों से उपमुख्यमंत्री और सांसद ने भेंटकर उनकी कुशलक्षेम पूछा और शासकीय योजनाओं के लाभ के विषय में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। नई बैंक शाखा से आठ ग्राम पंचायतों के 42 गांव और 10 हज़ार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। उपमुख्यमंत्री ने शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अब ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, लेन-देन और शासकीय योजनाओं की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी ।

Deputy Chief Minister Shri Vijay Sharma addressing the villagers at Kistaram, the remotest corner of the state

सरकार का संकल्प – माओवाद मुक्त बस्तर

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि किष्टाराम छत्तीसगढ़ का अंतिम छोर नहीं, बल्कि पहला गाँव है जहाँ से प्रदेश की विकास यात्रा प्रारंभ होती है। हमारी सरकार मार्च 2026 तक माओवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी भटके हुए युवाओं से अपील है कि समाज की मुख्यधारा में लौटकर विकास में भागीदार बनें। उन्होंने घोषणा की कि कोंटा से गोलापल्ली होते हुए किष्टाराम तक सड़क निर्माण जल्द शुरू होगा। किस्टाराम में मिनी स्टेडियम और मंगलागुड़ा में पुलिया निर्माण की भी घोषणा की गई । उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं पास बहनों को बैंक सखी बनाया जाएगा और युवाओं को सीएससी सेंटर की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीएससी सेंटर स्थापित होंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण आसानी से शासन की योजनाओं का लाभ ले पाएंगे।

Bastar MP Shri Mahesh Kashyap

बस्तर की पहचान बनेगा बस्तरिया युवा : महेश

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों की ऋण माफी जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि बस्तर की पहचान बस्तर का युवा ही होगा, बाहरी कोई नहीं । बस्तर ओलंपिक और बस्तर पांडुम जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी प्रतिभा दिखाकर बस्तर का गौरव बढ़ाएँ ।

Villagers of Kistaram area listening to the state’s Deputy Chief Minister and the area’s MP

लोकार्पण कार्यक्रम में यह प्रमुख अधिकारीगण व नेता रहे मौजूद

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिले का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि सभी शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुँचा है । कार्यक्रम में कमिश्नर बस्तर  डोमन सिंह, आईजी बस्तर पी. सुंदरराज, डीएआईजी कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, डीएफओ अक्षय भोंसले, क्षेत्रीय प्रबंधक जगदलपुर छग राज्य ग्रामीण बैंक,मोहित सिंघल भाजपा अध्यक्ष धनीराम बारसे जपं अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी जिला सदस्य कोरसा जिला उपाध्यक्ष सन्नू नुपुर वैदिक जी साई रेड्डी दिलीप पेद्दी सरपंच सुश्री स्वपना कोरसा  सुन्नम कामा सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ।

Share:

Leave a Comment

Other Post