Latest News
World Rabies Day पर डीआईजी मुख्यालय 217वीं बटालियन सीआरपीएफ में विशेष कार्यक्रम आयोजित CEC ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक कांग्रेस ने रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन <br> सुकमा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को भोजन परोस क्षतिपूर्ति के साथ अतिरिक्त 10 हजार की दी सहायता <br> मुख्यमंत्री साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने किया आश्वस्त<br> बस्तर में वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से बाढ़ फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया, बस्तर कमिश्नर ने दिए आवश्यक निर्देश <br> झीरम मामले के न्याय के लिए छग के शीर्ष नेताओं का दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात षड्यंत्र की लड़ाई पर मंत्रणा
Home » National » CEC ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक कांग्रेस ने रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

CEC ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक कांग्रेस ने रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पावारास चौक से कलेक्टोरेट तक निकाली रैली

Sukma

जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा के अध्यक्ष कवासी हरीश लखमा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पावारास चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदयात्रा के बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन किया।

कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त पर एकतरफा निर्णय लेने, आयोग के भीतर उठाई गई आपत्तियों को नजरअंदाज करने तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस ने वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की जांच की मांग भी की है।

ज्ञापन में चुनाव आयोग पर राजनीतिक दबाव में काम करने के आरोप

ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में कथित विसंगतियों, चुनावी डेटाबेस के केंद्रीकरण, वैधानिक प्रपत्र-6 में कथित अनधिकृत बदलाव तथा निष्पक्ष चुनाव के संवैधानिक सिद्धांतों से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस ने इन मामलों की स्वतंत्र समीक्षा और आवश्यक सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग रखी है।

ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की कथित अवहेलना तथा चुनाव आयोग पर राजनीतिक दबाव में काम करने के आरोपों का भी उल्लेख किया गया है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस ने मांग की है कि मतदाता सूची में हुए महत्वपूर्ण बदलावों का पारदर्शी रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए, चुनाव संबंधी शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण हो तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

[democracy id="1"]

latest news