Latest News
सुकमा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को भोजन परोस क्षतिपूर्ति के साथ अतिरिक्त 10 हजार की दी सहायता <br> मुख्यमंत्री साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने किया आश्वस्त<br> बस्तर में वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से बाढ़ फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया, बस्तर कमिश्नर ने दिए आवश्यक निर्देश <br> झीरम मामले के न्याय के लिए छग के शीर्ष नेताओं का दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात षड्यंत्र की लड़ाई पर मंत्रणा 25% मुख्यालय बाढ़ की चपेट में, हजार से अधिक लोग शिविरों में बस्तर से टूटा राजधानी रायपुर सहित आंध्रप्रदेश तेलंगाना से संपर्क हजारों यात्री जगह-जगह फंसे
Home » Politics » सुकमा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को भोजन परोस क्षतिपूर्ति के साथ अतिरिक्त 10 हजार की दी सहायता

सुकमा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को भोजन परोस क्षतिपूर्ति के साथ अतिरिक्त 10 हजार की दी सहायता

Sukma

राहत शिविरों का लिया जायजा, मुख्यमंत्री ने संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरी सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर बाढ़ प्रभावित सुकमा जिला पहुंचे। विगत दिनों भारी बारिश से प्रभावित वार्ड शबरीनगर, श्रीनगर और लाइनपारा का दौरा कर उन्होंने पीड़ितों से सीधा संवाद किया।  मुख्यमंत्री ने संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरी सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है। बाढ़ आपदा से जिला मुख्यालय सुकमा के साथ अनेक वार्ड सहित ग्राम पंचायत प्रभावित हुए है । जिनके आंकड़े तकरीबन 4,500 से अधिक लोगों की है।  जिले के बाढ़ प्रभावित ब्लॉकों में सुकमा, छिंदगढ़ ,कोंटा रहा है । जिनके लिए  19 राहत शिविर बनाए गए थे ।


जिसमें लगभग 2000 से अधिक लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की गई थी। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर राहत व बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है। पीड़ितों को तात्कालिक आर्थिक सहायता के साथ सूखा राशन और गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल कैंपों में नियमित जांच जारी है और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन व नालियों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जा रहा है ।

Sukma Collector showing the map of the affected area.

राहत शिविरों का निरीक्षण कर प्रभावितों को परोसा भोजन


शबरीनगर में बने राहत और स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने वहां लगाए गए स्टालों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री का मानवीय और आत्मीय रूप भी नजर आया, जब उन्होंने स्वयं राहत शिविर में रह रहे हितग्राहियों को भोजन परोसा। मुख्यमंत्री के इस अपनेपन से प्रभावित परिवारों को संबल मिला। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों के घर भी पहुंचे और उनका हालचाल जाना। प्रभावितों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने मौके पर ही तात्कालिक सहायता प्रदान की। साथ ही सुकमा कलेक्टर अमित कुमार को सभी नुकसान का त्वरित आकलन करने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष राहत के तौर पर घोषणा की कि सभी प्रकरणों में निर्धारित क्षतिपूर्ति राशि के अलावा अतिरिक्त सहायता राशि देने के निर्देश दिए।

Chief Minister Shri Vishnudev Sai with the workers associated with Seva Sankalp

इस दौरान प्रमुख से सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, ओएसडी सौरभ श्रीवास्तव, कलेक्टर अमित कुमार, डीएफओ अक्षय भोंसले, एडिशनल एसपी रोहित शाह, मनोज तिर्की, महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष हूँगाराम मरकाम, जनपद अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कोवासी, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी यादव, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



Share:

Leave a Comment

Other Post