Latest News
किसानों को सुगम और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर सीईओ ने लिया जायजा , आज से धान खरीदी की शुरुआत Pre-Induction के छठे बैच का हुआ समापन समारोह सीआरपीएफ मुख्यालय में 138 जवानों ने सफलतापूर्वक हासिल की प्रशिक्षण<br> लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br> BRM की बैठक में बड़ा खुलासा, गांव के 42 राजस्व पट्टों को अपने साथ ले गए पटवारी, दो दशक से अपने पट्टों के लिए भटक रहे ग्रामीण किसान <br> वन विभाग के सीपीटी निर्माण कार्य को लेकर गांव वालों और विभाग के बीच तनातनी,ग्रामीण किसान बीआरएम फाॅरेस्ट विभाग के साथ हुई समन्वय बैठक <br> BRM के युवा मोर्चा ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम
Home » National » CEC ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक कांग्रेस ने रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

CEC ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक कांग्रेस ने रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पावारास चौक से कलेक्टोरेट तक निकाली रैली

Sukma

जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा के अध्यक्ष कवासी हरीश लखमा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पावारास चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदयात्रा के बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन किया।

कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त पर एकतरफा निर्णय लेने, आयोग के भीतर उठाई गई आपत्तियों को नजरअंदाज करने तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस ने वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की जांच की मांग भी की है।

ज्ञापन में चुनाव आयोग पर राजनीतिक दबाव में काम करने के आरोप

ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में कथित विसंगतियों, चुनावी डेटाबेस के केंद्रीकरण, वैधानिक प्रपत्र-6 में कथित अनधिकृत बदलाव तथा निष्पक्ष चुनाव के संवैधानिक सिद्धांतों से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस ने इन मामलों की स्वतंत्र समीक्षा और आवश्यक सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग रखी है।

ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की कथित अवहेलना तथा चुनाव आयोग पर राजनीतिक दबाव में काम करने के आरोपों का भी उल्लेख किया गया है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस ने मांग की है कि मतदाता सूची में हुए महत्वपूर्ण बदलावों का पारदर्शी रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए, चुनाव संबंधी शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण हो तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

[democracy id="1"]

latest news