Konta
स्वच्छ भारत के संकल्प को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा के तहत कोन्टा ब्लॉक के फंदीगुड़ा में मौजूद सीआरपीएफ 228 वी वाहिनी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की । ज्ञात हो कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत 228 वीं ने स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सुधीर कुमार चौहान, कमांडेंट, 228वीं वाहिनी की उपस्थिति में बालक आश्रम, इंजराम में आयोजित किया गया। इस दौरान वाहिनी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे ।
सीआरपीएफ कार्मिकों ने स्वच्छता संकल्प लिया तथा विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ विद्यालय एवं स्वच्छ परिवेश के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने परिवार एवं समुदाय को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया ।

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत सीआरपीएफ का विशेष फोकस ‘स्वच्छोत्सव’ की भावना को मजबूत करते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक स्वामित्व एवं जनभागीदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति अथवा संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी और सामूहिक संकल्प है।
विद्यार्थियों, युवाओं, ग्रामीणों तथा सुरक्षा बलों की संयुक्त सहभागिता से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को गति दी जा सकती है । 228 वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने अभियान के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण के राष्ट्रीय संकल्प में सक्रिय योगदान देने तथा अभियान की आगामी गतिविधियों को उत्साहपूर्वक संचालित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।






