Latest News
पोलावरम बैकवॉटर प्रभाव को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन नगर पंचायत कोंटा चुनाव के लिए 15 वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज, यहां देखें आरक्षण सूची <br> सीआरपीएफ 228वीं वाहिनी ने शुभारंभ किया स्वच्छता ही सेवा अभियान<br> भाजपा कोंटा मंडल ने नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन<br> नक्सल मुक्त बस्तर धन्यवाद मोदी जी स्लोगन आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ<br> सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा को लेकर भाजपा मंडल कार्यशाला को जिला अध्यक्ष ने किया संबोधित
Home » Politics » नगर पंचायत कोंटा चुनाव के लिए 15 वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज, यहां देखें आरक्षण सूची

नगर पंचायत कोंटा चुनाव के लिए 15 वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज, यहां देखें आरक्षण सूची

Sukma

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत कोंटा में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सुकमा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार की मौजूदगी में नगर पंचायत कोंटा के 15 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया विधिवत संपन्न हुई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की मौजूदगी में वार्डवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की गई। आरक्षण सूची सामने आते ही संभावित दावेदारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत कोंटा के वार्ड क्रमांक 1, 3, 9, 10 और 12 अनुसूचित जनजाति मुक्त, जबकि वार्ड क्रमांक 2 और 5 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जाति मुक्त है। अनारक्षित मुक्त वार्डों में 4, 6, 7 और 15 तथा अनारक्षित महिला वार्डों में 11, 13 और 14 शामिल हैं। इस आरक्षण व्यवस्था के साथ कोंटा के प्रत्येक वार्ड में चुनावी समीकरण का नया खाका सामने आया है।

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब संभावित दावेदारों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क और रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। आरक्षित वार्डों में नए चेहरों के लिए अवसर की संभावनाएं बनी हैं, वहीं महिला आरक्षण वाले वार्डों में महिला दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोंटा में राजनीतिक चर्चाओं, दावेदारी और जनसंपर्क का दौर अब और तेज होने के आसार हैं।

Share:

Leave a Comment

Other Post

नक्सल मुक्त बस्तर धन्यवाद मोदी जी स्लोगन आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ