Raipur
छत्तीसगढ़ में विगत एक माह से चल रहे एनएचएम NHM स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी सेवा में नही लौटने पर सरकार ने बर्खास्त कर दिया है । जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के निर्देश पर यह आदेश जारी किया । प्रारंभिक इस आदेश में जिला बलौदा बाजार के 106 स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त किया गया है ।

इस आदेश के बाद स्वास्थ्य कर्मी और भी उग्र हो गए है और आदेश मिलते ही धरना स्थल पर मौजूद कर्मियों ने गुस्से में आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया है ।
एनएचएम NHM कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि वे सरकार की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और हड़ताल जारी रहेगी ।
छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले इस जिले के एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्तगी पर एनएचएम कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि वे सरकार की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और हड़ताल जारी रहेगी । गौरतलब है कि पुरे राज्य के तकरीबन 16 हजार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत काम कर रहे एनएचएम कर्मी अपनी दस सूत्रीय मांगो को लेकर बीते माह 18 अगस्त से हड़ताल पर हैं ।







