Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ    

Sukma

आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा के तहत विकसित भारत की संकल्पना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक प्रेरक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को बस स्टैण्ड सुकमा में किया गया। जिला प्रशासन के समन्वय से जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचार, कार्यशैली और देशहित में किए गए अभूतपूर्व योगदान को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे ने फीता काटकर व विधिवत पूजा अर्चना कर की।

प्रदर्शनी में श्री मोदी के बचपन से लेकर उनके व्यक्तित्व निर्माण, शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, मातृसंस्कार, देशभक्ति, डिजिटल भारत अभियान, रक्षा क्षेत्र में सुधार, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के लिए अवसर, अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की शक्ति, और आतंकवाद के खिलाफ सशक्त कार्रवाई जैसे विविध विषयों को सुंदर चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। साथ ही, 30 मार्च 2025 को बिलासपुर में 33 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, “डिजिटल से भुगतान, जीवन आसान” जैसी योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला गया। जनसंपर्क विभाग की पहल ने प्रदर्शनी को प्रभावशाली बनाने के साथ-साथ जनभागीदारी सुनिश्चित की। उपस्थित नागरिकों ने इसे राष्ट्र निर्माण में जन-जागरण का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

BJP District President Shri Dhaniram Barsa

जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन साधना, संघर्ष और सेवा का आदर्श है। उनकी योजनाएँ समाज के हर वर्ग तक पहुँच रही हैं और विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है। यह प्रदर्शनी न केवल प्रधानमंत्री की उपलब्धियों का परिचय है, बल्कि यह युवाओं और आम नागरिकों को प्रेरणा देने का मंच भी है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे, नगरपालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माड़े बारसे, जनप्रतिनिधि श्री नूपुर वैदिक, सर्व पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएँ एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति को सराहा ।

Share:

Leave a Comment

Other Post