Latest News
लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br> BRM की बैठक में बड़ा खुलासा, गांव के 42 राजस्व पट्टों को अपने साथ ले गए पटवारी, दो दशक से अपने पट्टों के लिए भटक रहे ग्रामीण किसान <br> वन विभाग के सीपीटी निर्माण कार्य को लेकर गांव वालों और विभाग के बीच तनातनी,ग्रामीण किसान बीआरएम फाॅरेस्ट विभाग के साथ हुई समन्वय बैठक <br> BRM के युवा मोर्चा ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम राज्यव्यापी आंगनबाड़ी कार्यकार्ता सहायिका के संयुक्त संघ ने 5 सूत्रीय मांगों लेकर किया धरना-प्रदर्शन बस्तरिया राज मोर्चा का 5 नवंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन,चार प्रमुख मांगों को लेकर लामबंद होंगे हजारों ग्रामीण किसान <br>

नक्सलियों के मंसूबे हुए फेल,आईईडी बम को बरामद कर सुरक्षित ढंग से किया निष्क्री

सुकमाछत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में नक्सलियों के नापाक मंसूबों को सुरक्षा जवानों ने एक बार फिर फेल कर दिया है । सुकमा जिला के बड़ेसेट्टी,चिंतलनार थाने से बस्तर फाइटर्स एवम जिला बल के जवान नक्सल अभियान पर निकले थे । इस दौरान नक्सलियों द्वारा बगड़ेगुड़ा एवम इत्तापारा के समीप सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए … Read more

मंत्री ने 30 बिस्तर अस्पताल,तहसील कार्यालय एवमं में धान खरीदी केंद्र का किया भूमिपूजन

सुकमा
छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री कवासी लखमा ने बीते दिन सुकमा जिला के संवेदनशील क्षेत्र के दौरे पर रहे । इस दौरान उन्होंने ने ग्राम जगरगुण्डा में 30 बिस्तर अस्पताल, तहसील कार्यालय और किस्टारम में धान खरीदी केंद्र का भूमिपूजन किया ।

प्राथमिकता के साथ निरंतर विकास के लिए प्रयास जारी : लखमा

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक व्यक्तियों के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के प्रयासों से अंदरूनी इलाके तक विकास हुआ हैं और आगे भी निरंतर प्रयास जारी हैं । उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता हैं इसे पूरा करने निरंतर प्रयास जारी हैं और कहा कि सड़क से ही विकास के रास्ते खुलते हैं, आज एल्मागुंडा तक सड़क पहुंची हैं जिससे वहां की तस्वीर बदली हैं ।


भेंट मुलाकात

अपने सुकमा जिला प्रवास के दौरान मंत्री कवासी लखमा ने किस्टारम में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से हुए रूबरू। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री कवासी लखमा को अपने बीच पाकर ग्रामीणजन काफी खुश नजर आए । बता दे कि हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 सितम्बर को जिले को 273 करोड़ से अधिक रुपए का 137 विकास कार्यों का जिलेवासियों को लोकार्पण एवम् शिलान्यास कर सौगात दी । इस अवसर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शबोड्डू राजा कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवमं अलग अलग स्थानों में हुए सभाओं में बड़ी संख्या में ग्राम वासी मौजूद थे ।

Read more