Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Politics » ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने योजनाएं होगी संचालित : मद्दी

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने योजनाएं होगी संचालित : मद्दी

Jagadalpur

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है । जिसमें श्रीनिवास राव मद्दी को कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ कॉर्पोरेशन वनोपज के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने की योजना बना रहा है। नगर पंचायत कोंटा के पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पी विजय नायडू एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एम राजबाबू,जेट्टी रामाराव,भाजपा कोंटा मंडल के उपाध्यक्ष देबाशीष रॉय ने श्रीनिवास मद्दी से भेंट कर कोंटा क्षेत्र के विकास के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु मांग रखी । छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन ( Chhattisgarh State Beverage Corporation ) बहुत जल्द वनोपज संग्रहण और लघु उद्योगों की शुरुआत कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर प्रदान कर आदिवासी अंचलों में रहने वाले लोगों के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं ।

BJP leaders meeting Beverage Corporation Chairman Srinivas Maddi

बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के अनुसार कोंटा क्षेत्र में वनोपज संग्रहण और प्रसंस्करण के लिए लघु उद्योगों की स्थापना कर स्थानीय युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा । आदिवासी समुदायों के लिए आय के नए स्रोत विकसित कर इन योजनाओं के माध्यम से स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन ( State Beverage Corporation ) छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास कर रहा है । वनोपज संग्रहण में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ का संग्रहण किया जाता है । महुआ प्रसंस्करण कर इससे निकलने वाले रस से पेय पदार्थ तैयार किया जा सकता है । इस उत्पाद को बाज़ार में अच्छा प्रतिसाद मिलने से यहाँ के लोगों को आर्थिक रूप से काफ़ी लाभ मिलेगा ।

Share:

Leave a Comment

Other Post