Latest News
सुकमा और कोंटा विकासखंड को मिले नए शव वाहन, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी<br> नगर पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष ने फूँका चुनाव बिगुल,वार्ड भ्रमण सहित मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़वाने दिए निर्देश <br><br> सुकमा जिले के किसानों की फसल का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दे जिला प्रशासन : मनीष कुंजाम NMMSE छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी, आवेदन अब 28 तक परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को दो पालियों में होगी राष्ट्रपति ने आपसी संवाद और सहमति से विवादों का समाधान करने पर दिया जोर,मुरिया दरबार की परंपरा को जीवित रखने का किया आह्वान राष्ट्रपति ने कहा मैं भी मांझी की बेटी हूं, आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं से मेरा गहरा जुड़ाव
Home » Politics » नगर पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष ने फूँका चुनाव बिगुल,वार्ड भ्रमण सहित मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़वाने दिए निर्देश

नगर पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष ने फूँका चुनाव बिगुल,वार्ड भ्रमण सहित मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़वाने दिए निर्देश

Konta

राज्य के अंतिम छोर कोण्टा नगर पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान अली नूर ने आज राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की । इस दौरान कोण्टा ब्लॉक के प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि कार्यकार्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे । ज्ञात हो कि साल के अंतिम माह दिसंबर तक नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराए जा सकते है । जिसको लेकर दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वित पार्टी भाजपा कांग्रेस आमने-सामने होगी

ब्लॉक अध्यक्ष नूर अली ने नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों एवं वार्ड भ्रमण को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मौसम जया पार्षदों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक में सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में भ्रमण कर आमजन की समस्याओं से अवगत होने तथा मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नए नाम जुड़वाने हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी चुनाव की तैयारियों एवं जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा वार्ड स्तर पर जनसंपर्क को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता

ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान अली नूर, नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया, पार्षदगण कट्टम सत्ती, शमशुन्निसा, सुरेश कुमार, अंबट्टी देवी , विक्की ,अल्ताफ हुसैन , लल्ला , शेख शब्बीर , सेमल कुमारी, पुल्ली अलवानी, कट्टम राधिका,. पुष्पा, प्रवीण कुमार, बी. रामू , शेख अहमद ,फ़राज़ अली , आसिफ़ अली एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share:

Leave a Comment

Other Post