Latest News
गणेश उत्सव को लेकर जिले के थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित, इन बिंदुओं पर दिशा-निर्देश<br> पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से संचालित अटल लैब की गलत जांच रिपोर्टों और मशीनों की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कलेक्टर को पत्र सुकमा सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर सवाल,अटल आरोग्य लैब की गलत रिपोर्ट ने मरीज की पहचान बदली, मरीज की गई जान,एक करोड़ मुआवजे और उच्चस्तरीय जांच की मांग IMD मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के लिए किया अलर्ट आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर श्री डोमन सिंह जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई को लेकर कांग्रेस का  हस्ताक्षर अभियान निर्दोष आदिवासियों के न्याय के लिए सड़क से सदन तक लड़ने की बात<br>
Home » Politics » पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से संचालित अटल लैब की गलत जांच रिपोर्टों और मशीनों की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कलेक्टर को पत्र

पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से संचालित अटल लैब की गलत जांच रिपोर्टों और मशीनों की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कलेक्टर को पत्र

Sukma

जिला हाॅस्पिटल सुकमा में संचालित अटल लैब के जांच रिपोर्टों तथा मशीनों की खरीद में गड़बड़ी को लेकर भी अब प्रश्न उठने शुरू हो गए हैं  । ज्ञात हो कि बीते दिनों गलत जानकारी एवमं रिपोर्ट को लेकर आरोप लगे थे । अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने जिले में संचालित ‘अटल लैब’ की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक होने की बात कहते हुए जिला कलेक्टर को लेटर लिखा है । ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल जी के नाम से संचालित अटल लैब आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और शासकीय धन के दुरुपयोग को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है । जिसके चलते सवाल खड़े हो रहे है।

निम्नलिखित बिंदुओं पर कलेक्टर से जांच की मांग

अटल लैब की सभी जांच मशीनों, खरीद प्रक्रियाओं और रिपोर्टों की तत्काल उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और लैब की सेवाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए । जनहित में इस विषय को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई है । वहीं आरोप है कि अटल लैब से जारी की जा रही पैथोलॉजी रिपोर्ट लगातार गलत और अविश्वसनीय आ रही हैं। गलत रिपोर्टों के आधार पर मरीजों का सही इलाज नहीं हो पा रहा है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।

आरोप है कि श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का नाम हम सभी के लिए अत्यंत सम्माननीय है। अटल जी के नाम पर शुरू की गई इस लैब को जनसेवा के बजाय धन कमाने का जरिया बना दिया गया है, जो बेहद दुखद और आपत्तिजनक है । जिला अस्पताल एवं लैब की बदहाल स्थिति के कारण आम नागरिकों को उचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

[democracy id="1"]

latest news