Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Chhattisgarh » 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर शव व हथियार बरामद

5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर शव व हथियार बरामद

Sukma

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला के थाना भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पामलूर के जंगल-पहाड़ी में हुये, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पांच लाख का ईनामी नक्सली ढेर हुआ है । कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सली सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर सोमवार के शाम ग्राम पामलूर के जंगल-पहाड़ी की सुरक्षा बलों की टीम रवाना हुए थी इस दौरान यह मुठभेड़ हुई ।

मुठभेड़ में एक नक्सली का शव, एक हथियार, सहित भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद किया गया है । मारे गये नक्सली की शिनाख्तगी किस्टाराम एरिया कमेटी एसीएम के रूप में किया गया है । वहीं मारे गए नक्सली के विरूद्ध कई संगीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं । 25-30 मिनट तक चली मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास की एरिया में सर्चिंग करने पर एक अज्ञात पुरूष नक्सली का शव व शव के पास एक नग पिस्टल चार जिंदा राउण्ड, एक नग पिट्ठू, जिसके अंदर गांठ लगा हुआ कोर्डेक्स वायर लगभग 02 मीटर, 01 जोड़ी काली वर्दी, 04 नग जिलेटिन रॉड, 04 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 02 बैनर, 01 नग रेडियो, 01 नग कैलकुलेटर, नक्सल साहित्य, 01 नग चाकू, 02 नग बम फटाका, दवाईयॉ एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। मारे गए नक्सली की शिनाख्तगी पोट्टाम लोकेश निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर नक्सल संगठन में पद किस्टाराम एरिया कमेटी एसीएम , ईनामी पांच लाख रूपये के रूप में किया गया है । इस ऑपरेशन में डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा, 208 कोबरा, 131 सीआरपीएफ एवं 212 सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को सफलता मिली है ।

Share:

Leave a Comment

Other Post