Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा,CM बोले शाह के सोच के अनुरूप जवान मुकाबला कर रहें,IG ने कहा सरेंडर करो

मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा,CM बोले शाह के सोच के अनुरूप जवान मुकाबला कर रहें,IG ने कहा सरेंडर करो

JAGADALPUR

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के पूर्वी बस्तर अबुझमाड़ डिवीज़न में माओवाद एवं सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है । सुरक्षा बलों ने यहां 31 नक्सलियों को मार गिराया है । चार तारीख के दोपहर से लेकर देर रात तक चली यह ऑपरेशन नेंदूर – थुलथुली क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित  18 पुरूष एवं 13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादियों को ढेर करते हुए शव बरामद किए हैं । इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना भी पुलिस ने जाहिर की है ।

अब तक 15 नक्सलियों की पहचान

मृत नक्सलियों में 25 लाख की इनामी DKSZC एवं पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल है । अभी तक 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी में DKSZC के अलावा दो कैडर 8 लाख इनामी डीबीसीएम एवं 9 कैडर पीएलजीए कंपनी 6 के भी शामिल बताएजा रहे है । वहीं शेष की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है ।

Weapon Recovery

यह हुए हथियार बरामद

01 नग LMG, 04 नग AK 47 , 06 नग  SLR, 03 नग INSAS, 2 नग .303 सहित कई अन्य हथियार बरामद किए गए है ।


पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की सूचना पर निकली थी टीम । संयुक्त टीम में दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ शामिल थी। भारी बरसात में उफनते नदी नालों और माड़ की पहाड़ियों को पार कर नक्सलियों के गढ़ में बड़ी सफलता सुरक्षा बलों ने हासिल की है। इस पुरे मुठभेड़ में एक  जवान घायल हुआ है,जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर सिप्ट किया गया है ।

Recovery dead bodies

Amit Shah held two big meetings in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार के नव महिनों के कार्यकाल में नक्सलवाद जैसे जटिल मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो बार बैठक कर चुके है । अत्यधिक नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में बीते दिनों मिली सफलता से सुरक्षा बल के जवान गदगद है । तो वही सीएम श्री साय ने इसे सबसे बड़ी सफलता कहते हुए, जवानों को बधाई दी है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के सोच के अनुरूप जवान मुकाबला कर रहे हैं ।

Share:

Leave a Comment

Other Post