Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » मंत्री केदार ने हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का रथ किया रवाना

मंत्री केदार ने हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का रथ किया रवाना

Jagdalpur

जगदलपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पावर हाउस चैक स्थित सब स्टेशन से अपनी यात्रा पर निकला है । इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि यह योजना लोगों को बिजली के बिल से राहत दिलाने में सहायक होगी। यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी 30 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इससे लोगों के लिए अपने घरों में सौर पैनल लगाना आसान हो गया है ।

Guests showing the Prime Minister Surya Ghar Yojana poster

इस कार्यक्रम में जगदलपुर विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस रथ का उद्देश्य शहर और आसपास के गांवों में घूमकर लोगों को इस योजना के लाभों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है।

Share:

Leave a Comment

Other Post