Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » MANREGA हुआ डिजिटल, नागरिकों को अब एक क्लिक पर मिल रही योजनाओं की जानकारी

MANREGA  हुआ डिजिटल, नागरिकों को अब एक क्लिक पर मिल रही योजनाओं की जानकारी

Sukma

जिला प्रशासन सुकमा ने पारदर्शी शासन और डिजिटल नवाचार की दिशा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण  रोजगार गारंटी योजना मनरेगा ( MANREGA ) के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत क्यूआर कोड चस्पा का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह उपलब्धि कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के दिशा-निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुकुंद ठाकुर के सक्रिय मार्गदर्शन में संभव हो पाई है। प्रशासन के इस कदम से जिलेभर में मनरेगा योजना की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और जवाबदेही को एक नई पहचान मिली है ।

क्यूआर कोड से योजना की जानकारी अब एक क्लिक पर

अब जिले के प्रत्येक नागरिक और मनरेगा श्रमिक को केवल अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करते ही योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिल रही है। इसमें शामिल हैं ग्राम पंचायत में पिछले तीन वर्षों में स्वीकृत कार्यों की संख्या, स्वीकृत राशि, लाभान्वित हितग्राही, कार्यों की भौतिक प्रगति आदि। इस नवाचार से नागरिकों को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी पारदर्शी और सुलभ रूप में प्राप्त हो रही है।

District Panchayat CEO Mr. Mukund Thakur and staff showing QR code

ग्राम सभाओं में जनभागीदारी और पारदर्शिता

वर्तमान में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जहां आगामी वर्ष 2026–27 के लिए लेबर बजट तैयार किया जा रहा है। ग्राम सभा में उपस्थित नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर स्वयं अपने ग्राम के विकास कार्यों की जानकारी देख पा रहे हैं । यह पहल जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद एवं विश्वास का नया आयाम स्थापित कर रही है।

जिला सीईओ श्री ठाकुर ने बताया कि मनरेगा योजना में क्यूआर कोड व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों मजबूत हुई हैं। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक नागरिक तक योजना की सही जानकारी पहुँचे। हर माह की 7 तारीख को मनरेगा के अंतर्गत आयोजित ‘रोजगार दिवस’ में क्यूआर कोड स्कैन की जानकारी और उपयोगिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने सभी पंचायतों को निर्देशित किया है कि क्यूआर कोड के प्रचार-प्रसार को जनजागरूकता अभियान के रूप में चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकें।

सुकमा की उपलब्धि, राज्य के लिए प्रेरणा

मनरेगा योजना के तहत क्यूआर कोड का शत-प्रतिशत चस्पा पूरा करने वाला सुकमा जिला अब प्रदेश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायी मॉडल बन गया है। यह पहल यह दर्शाती है कि जब तकनीक और जनभागीदारी का संगम होता है, तो शासन और जनता के बीच की दूरी स्वतः कम हो जाती है ।


Share:

Leave a Comment

Other Post