Latest News
Pre-Induction के छठे बैच का हुआ समापन समारोह सीआरपीएफ मुख्यालय में 138 जवानों ने सफलतापूर्वक हासिल की प्रशिक्षण<br> लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br> BRM की बैठक में बड़ा खुलासा, गांव के 42 राजस्व पट्टों को अपने साथ ले गए पटवारी, दो दशक से अपने पट्टों के लिए भटक रहे ग्रामीण किसान <br> वन विभाग के सीपीटी निर्माण कार्य को लेकर गांव वालों और विभाग के बीच तनातनी,ग्रामीण किसान बीआरएम फाॅरेस्ट विभाग के साथ हुई समन्वय बैठक <br> BRM के युवा मोर्चा ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम राज्यव्यापी आंगनबाड़ी कार्यकार्ता सहायिका के संयुक्त संघ ने 5 सूत्रीय मांगों लेकर किया धरना-प्रदर्शन
Home » National » आगामी तेंदूपत्ता सीजन को ध्यान देते हुए,संग्राहकों व फड़मुंशीयों के लिए वन मंत्री केदार कश्यप ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

आगामी तेंदूपत्ता सीजन को ध्यान देते हुए,संग्राहकों व फड़मुंशीयों के लिए वन मंत्री केदार कश्यप ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

News desk

लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार में भाजपा पूरा जोर लगा रही है। वनमंत्री केदार कश्यप शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बीजापुर के दौरे पर थे। जहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों और फड़मुंशीयों के मानदेय के संबंध में बड़ी बात कही ।

खाता विहीन तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद भुगतान, फड़मुंशीयों के मानदेय में होगी वृद्धि

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार आदिवासी हित में फैसला लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। विष्णुदेव साय सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है। वनमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक जिनके पास बैंक खाता नही है, ऐसे संग्राहकों को लोकसभा चुनाव के बाद नगद राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही फड़मुंशीयों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में फड़मुंशीयों को न्यूनतम मानदेय 7200 रुपये प्राप्त हो रहा है, इसे लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ाकर देंगे।

Share:

Leave a Comment

Other Post