Latest News
लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br> BRM की बैठक में बड़ा खुलासा, गांव के 42 राजस्व पट्टों को अपने साथ ले गए पटवारी, दो दशक से अपने पट्टों के लिए भटक रहे ग्रामीण किसान <br> वन विभाग के सीपीटी निर्माण कार्य को लेकर गांव वालों और विभाग के बीच तनातनी,ग्रामीण किसान बीआरएम फाॅरेस्ट विभाग के साथ हुई समन्वय बैठक <br> BRM के युवा मोर्चा ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम राज्यव्यापी आंगनबाड़ी कार्यकार्ता सहायिका के संयुक्त संघ ने 5 सूत्रीय मांगों लेकर किया धरना-प्रदर्शन बस्तरिया राज मोर्चा का 5 नवंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन,चार प्रमुख मांगों को लेकर लामबंद होंगे हजारों ग्रामीण किसान <br>
Home » Politics » नगर पंचायत कोंटा चुनाव के लिए 15 वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज, यहां देखें आरक्षण सूची

नगर पंचायत कोंटा चुनाव के लिए 15 वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज, यहां देखें आरक्षण सूची

Sukma

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत कोंटा में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सुकमा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार की मौजूदगी में नगर पंचायत कोंटा के 15 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया विधिवत संपन्न हुई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की मौजूदगी में वार्डवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की गई। आरक्षण सूची सामने आते ही संभावित दावेदारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत कोंटा के वार्ड क्रमांक 1, 3, 9, 10 और 12 अनुसूचित जनजाति मुक्त, जबकि वार्ड क्रमांक 2 और 5 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जाति मुक्त है। अनारक्षित मुक्त वार्डों में 4, 6, 7 और 15 तथा अनारक्षित महिला वार्डों में 11, 13 और 14 शामिल हैं। इस आरक्षण व्यवस्था के साथ कोंटा के प्रत्येक वार्ड में चुनावी समीकरण का नया खाका सामने आया है।

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब संभावित दावेदारों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क और रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। आरक्षित वार्डों में नए चेहरों के लिए अवसर की संभावनाएं बनी हैं, वहीं महिला आरक्षण वाले वार्डों में महिला दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोंटा में राजनीतिक चर्चाओं, दावेदारी और जनसंपर्क का दौर अब और तेज होने के आसार हैं।

Share:

Leave a Comment

Other Post