बरामद 02 नग टिफिन बम वायर रहित अवस्था में थे, जिनमें एक का वजन 05 किलोग्राम तथा दूसरे का वजन 03 किलोग्राम, कुल वजन 08 किलोग्राम है।
Sukma
आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है ।
ग्राम बेलपोच्चा से गोमपाड़ की ओर जाने वाले मार्ग के समीपवर्ती सघन जंगलों एवं पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा विस्फोटक एवं अन्य सामग्री छिपाकर रखी गई थी । जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स रोहित शाह के मार्गदर्शन में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर आज सुकमा जिला के थाना कोंटा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेलपोच्चा से गोमपाड़ की ओर जाने वाले मार्ग के समीपवर्ती सघन जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अभियान संचालित किया गया था ।

जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा सफल एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला, जिसमें 02 नग टिफिन बम, वायर रहित अवस्था में, सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक एवं नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद की गई । नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प को सुरक्षित रूप से बरामद कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुकमा पुलिस द्वारा की जा रही है ।
पहाड़ियों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला
सुबहा 11 बजे संयुक्त टीम द्वारा छिपाकर रखे गये जप्त नक्सली डम्प सामग्रियो में कोडेक्स वायर 04 बंडल,डेटोनेटर 10 नग,जिलेटिन 17 नग,फ्यूज वायर 01 बंडल ,बिजली वायर 03 बंडल,टिफिन बम, वायर रहित अवस्था में 01 नग, वजन 05 किलोग्राम,टिफिन बम, वायर रहित अवस्था में 01 नग, वजन 03 किलोग्राम,स्टील टिफिन 02 नग,प्लास्टिक डस्टबिन 02 नग,जिनमें बिजली वायर भरा हुआ,और बैटरी 01 नग,अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है ।सुकमा पुलिस ने जिला क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने हेतु नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही ।






