Latest News
पंचायत महकमे में हड़कंप प्रशासन का कड़ा एक्शन 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त 2 सचिव निलंबित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मिले पूर्व मंत्री लखमा पोलावरम व जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई जैसे मुद्दे पर हुई बात<br> कलेक्टर और सीईओ पहुंचे चिंतलनार-जगरगुंडा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा<br> Service Pledge Campaign,सेवा सेतु शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ एक ही छत के नीचे मिला समाधान, सेवा सेतु शिविर में 163 प्रकरण निराकृत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर आगमन पर जोरदार स्वागत आज दंतेवाड़ा में लेंगे बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक आज पोलावरम विषय को लेकर बड़ी सभा को करेंगे संबोधित, आगमन पर जिला कांग्रेस ने किया आत्मीय स्वागत
Home » Chhattisgarh » पंचायत महकमे में हड़कंप प्रशासन का कड़ा एक्शन 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त 2 सचिव निलंबित

पंचायत महकमे में हड़कंप प्रशासन का कड़ा एक्शन 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त 2 सचिव निलंबित

कलेक्टर अमित कुमार के द्वारा जारी आदेश के तहत  सुकमा जिला में बड़ी कार्रवाई

Sukma

सुकमा जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और मनमानी बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति न लाने, कार्यों की स्वीकृति में ढिलाई बरतने और ग्रामीणों को समय पर रोजगार उपलब्ध न कराने के गंभीर आरोपों के चलते प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। इसके तहत एक तकनीकी सहायक सहित तीन ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है, जबकि दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासनिक जांच में पाया गया कि VB-G राम जी योजना के तहत न्यूनतम मानव दिवस का सृजन करने और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले NMMS (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) ऐप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराने में घोर कोताही बरती जा रही थी। कर्तव्य निर्वहन में इस तरह की उदासीनता और विकास कार्यों को ठप करने की प्रवृत्ति को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित कर्मियों पर सीधी कार्रवाई का फैसला लिया।

कलेक्टर अमित कुमार के द्वारा जारी आदेश के तहत जनपद पंचायत सुकमा के तकनीकी सहायक अनिल कवासी, ग्राम पंचायत मरईगुड़ा (जनपद पंचायत कोंटा) के रोजगार सहायक सोयम जोगेश्वर (जोगेश कुमार), ग्राम पंचायत सिरसट्टी (जनपद पंचायत सुकमा) के रोजगार सहायक सुरेन्द्र पदामी और ग्राम पंचायत पुसगुन्ना (जनपद पंचायत छिंदगढ़) के रोजगार सहायक  देवाराम मुचाकी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत मिलमपल्ली (अतिरिक्त प्रभार पोटकपल्ली) के सचिव मड़कम लख्खा और ग्राम पंचायत ढोंढरा (अतिरिक्त प्रभार डब्बाकोंटा) के सचिव मौसम तम्मैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।

तकनीकी सहायक अनिल कवासी के मामले में घोर अनुशासनहीनता भी उजागर हुई है। वे न केवल योजना के कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे, बल्कि लगातार समीक्षा बैठकों से नदारद रहे। जिला एवं जनपद स्तर से कुल 12 बार कारण बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद उन्होंने न तो कोई स्पष्टीकरण पेश किया और न ही अपनी कार्यशैली में कोई संतोषजनक सुधार दिखाया, जिसके चलते उन्हें पद से सीधे बर्खास्त कर दिया गया। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक और पंचायत महकमे में हड़कंप मच गया है।

Share:

Leave a Comment

Other Post