Jagdalpur
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के बस्तर आगमन पर जगह-जगह कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकार्ताओं उनका जोरदार स्वागत किया । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत बस्तर दौरे पर है । रायपुर से बस्तर आगमन तक उनका अनेक स्थानों कोंडागांव ,भानपुरी, जगदलपुर में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकार्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया गया । ज्ञात हो कि सांसद सुखदेव भगत का यह बस्तर दौरा प्रभारी नियुक्त किए जाने बाद पहला है । आज दंतेवाड़ा मंदिर दर्शन के बाद छग कांग्रेस प्रभारी कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे और संगठन के प्रमुखों विषयों को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे ।

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के इस पुरे दौरे में छग कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पूर्व मंत्री मोहन मरकाम पूर्व विधायक चंदन कश्यप सहित अनेक कांग्रेस नेता शामिल है । उनके इस प्रथम आगमन पर कांग्रेस ने विशाल बाइक रैली शक्ति प्रदर्शन उत्साह और नारों ने कांग्रेस में एक बार फिर उर्जा भर दिया है ।

बोधघाट बांध प्रभावित लोगों की लेंगे बैठक
वहीं जगदलपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी व प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में कुम्हारपारा माड़िया चौक में कांग्रेस पार्षददल व कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।इस अवसर पर आदिवासी नाचा दल की प्रस्तुति के साथ आतिशबाजी कर छत्तीसगढ़ प्रभारी का भव्य स्वागत किया गया।
दंतेवाड़ा में आयोजित बैठक में शामिल होने बाद सांसद सुखदेव भगत जगदलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की भी बैठक लेंगे । और इस दौरे के दौरान वे बोधघाट बांध परियोजना के प्रभावितों से भी मुलाकात करेंगे । अपने दौरे के दौरान कांकेर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने वोट बचाओ देश बचाओ मार्च भी शामिल हुए और दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान किए ।






