Konta
राज्य के अंतिम छोर कोन्टा विधानसभा के ब्लॉक मुख्यालय कोन्टा में कांग्रेस ने आज एक बड़ी सभा आयोजित की है । जिसमें विधायक बीजापुर विक्रम मंडावी प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी समाज अध्यक्ष जनक ध्रुव सहित अनेक नेता एकत्रित हो रहे है । ज्ञात हो कि राज्य के अंतिम छोर कोन्टा विधानसभा क्षेत्र के 18 गांव आंध्रप्रदेश के पोलावरम बांध से प्रभावित हो रहे हैं ।
कोन्टा नगर पंचायत सहित शबरी तटों राष्ट्रीय राजमार्ग NH30 पर बसे इन आदिवासी समाज के गांव पुरी तरह बहुउद्देशीय पोलावरम बांध के बैकवॉटर से प्रभावित होने के चलते विस्थापन की स्थिति बनी हुई हैं । जिसको लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा इन हजारों परिवारों के विस्थापन मुआवजे रहने के लिए जमीन की व्यवस्था को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नही करने को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का विषय बना हुआ है ।
आदिवासी समाज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने किया स्वागत

रविवार के छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के सुकमा आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने उनका सुकमा मुख्यालय में आत्मीय स्वागत किया । विधायक सहित आदिवासी समाज के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव आज कोन्टा मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस पोलावरम मुद्दे को लेकर सरकार को घेरेंगे । इस धरना-प्रदर्शन सभा को लेकर जिले पर के कांग्रेस नेता आज कोन्टा में एकत्रित हो रहें है । आदिवासियों के मुद्दों और पोलावरम परियोजना से होने वाले नुकसान आदिवासियों का अस्तित्व के खतरे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करने की बात कांग्रेस कर रही है। वहीं कांग्रेस द्वारा वन अधिकार पट्टा कोन्टा ब्लॉक के आदिवासी परिवारों को देने जैसे मांगों के साथ धरना-प्रदर्शन करने रही है। जिसमें प्रभावित परिवारों और नगर वासियों को इस जनहित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है ।






