Latest News
कलेक्टर और सीईओ पहुंचे चिंतलनार-जगरगुंडा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा<br> Service Pledge Campaign,सेवा सेतु शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ एक ही छत के नीचे मिला समाधान, सेवा सेतु शिविर में 163 प्रकरण निराकृत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर आगमन पर जोरदार स्वागत आज दंतेवाड़ा में लेंगे बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक आज पोलावरम विषय को लेकर बड़ी सभा को करेंगे संबोधित, आगमन पर जिला कांग्रेस ने किया आत्मीय स्वागत दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर उप मुख्यमंत्री शर्मा बोले बस्तर अब आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना नियद नेल्लानार अभियान ने बदल दी दुर्गम बीहड़ों की भूगोल परिवहन की हॉर्न बजने से शहरों की ओर ग्रामीण
Home » Chhattisgarh » कलेक्टर और सीईओ पहुंचे चिंतलनार-जगरगुंडा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर और सीईओ पहुंचे चिंतलनार-जगरगुंडा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास को मिलेगी रफ्तार,स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश

Sukma

कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने शुक्रवार को जिले के अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों, स्वास्थ्य सुविधाओं और निर्माणाधीन अधोसंरचनाओं का जायजा लिया। इस दौरान सर्वप्रथम अधिकारियों ने रामाराम कैंप का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतलनार पहुंचे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर निर्माण की आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोलर कनेक्शन लगाने पर भी जोर दिया।

चिंतलनार स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों ने चौकीदार, आयुष्मान मित्र और लैब तकनीशियन की आवश्यकता से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने इन मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला सीईओ जगरगुंडा पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन, कम्पोजिट बिल्डिंग, तहसील कार्यालय और पंचायत कैफे का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को शासकीय सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

बस स्टैंड निर्माण की कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश दिए

जगरगुंडा में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कलेक्टर ने बाजार क्षेत्र के कुछ शेड हटाकर बस स्टैंड निर्माण की कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, बाजार प्रभावित होने वाले व्यापारियों के लिए वैकल्पिक अस्थायी स्थान उपलब्ध कराने को कहा, ताकि निर्माण कार्य के दौरान उनकी आजीविका प्रभावित न हो। उन्होंने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगरगुंडा का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। इसके अलावा निर्माणाधीन डॉक्टर एवं स्टाफ क्वार्टर का जायजा लेकर आवश्यक कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल सके।

दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर एवं जिला सीईओ ने कन्या आश्रम जगरगुंडा का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम में किचन शेड एवं सिंटेक्स की मरम्मत कराने तथा परिसर में गार्डन विकसित करने के लिए 1.5 लाख रुपये स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने आश्रम के बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर के इस मैदानी दौरे का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, निर्माण कार्यों में तेजी लाना और आम नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

Share:

Leave a Comment

Other Post