Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Chhattisgarh » रेत खदान की ई-नीलामी का आगाज़, 19 मार्च से खुलेंगी बोलियां

रेत खदान की ई-नीलामी का आगाज़, 19 मार्च से खुलेंगी बोलियां

Sukma



 जिले में खनिज उत्खनन को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) ने नगर पालिका परिषद सुकमा अंतर्गत सुपनार साधारण रेत खदान के आवंटन के लिए ‘रिवर्स ऑक्शन’ (ई-नीलामी) की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत संपन्न होगी।

19 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन बोली प्रक्रिया

प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार तकनीकी एवं वित्तीय बोलियां 19 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से आमंत्रित की जाएंगी। इच्छुक और पात्र बोलीदाता 25 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक अपनी बोलियां ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। सात दिवसीय इस ई-नीलामी प्रक्रिया में केवल अर्हताधारी (Eligible) आवेदकों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा।

सीजी टुडे फाइल फोटो


MSTC पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया

नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धात्मकता सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नीलामी से राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ प्रक्रिया में निष्पक्षता भी बनी रहेगी। इच्छुक आवेदक निविदा की शर्तों, पात्रता और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी निम्न आधिकारिक वेबसाइटों पर प्राप्त कर सकते हैं—
MSTC ई-कॉमर्स पोर्टल: mstcecommerce.com
खनिज विभाग, छत्तीसगढ़: chhattisgarhmines.gov.in
जिला प्रशासन सुकमा: sukma.gov.in

इसके अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा), संबंधित ग्राम पंचायत, नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन के सूचना पटल पर भी विस्तृत सूचना उपलब्ध कराई गई है।

Share:

Leave a Comment

Other Post