Sukam
बस्तर के कद्दावर नेता कहे जाने वाले सुकमा प्रभारी मंत्री केदार कश्यप शनिवार शाम कोंटा पहुंचे । कोंटा के अटल चौक पर भाजपा पदाधिकारियों ने मंत्री केदार का जोरदार स्वागत किया । जिसके बाद मंत्री केदार कश्यप ने कोंटा मंडल भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवमं कार्यकार्ताओं जनप्रतिनिधियों का बैठक लिया । इस दौरान मंत्री की उपस्थिति में आगामी होने वाली कोंटा नगर पंचायत चुनाव को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदूओं पर चर्चा हुई । और सभी एकजुटता का परिचय देते हुए रणनीति के तहत काम करने के निर्देश दिए । पूर्व के अनेक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए मंत्री केदार कश्यप ने वर्तमान के दौर में अपनी प्रविष्टता संगठन के मार्गदर्शन तथा समस्याओं को परे रखते हुए काम करने के निर्देश दिए ।

ज्ञात हो कि कोंटा नगर पंचायत वर्तमान में कांग्रेस के कब्जे में है, और यहां अध्यक्ष सहित कांग्रेस के तेरह पार्षद कांग्रेस के हैं । मौजूदा हालातों पर प्रकाश डाले तो भाजपा यहां हर गली चौक चौहराहे में विकास तेज कर दी है । और नगरवासियों के हर भूतपूर्व सुविधाओं पर ध्यान दे रही है । भाजपा को आगामी होने वाले नपं चुनाव में किसी भी परिस्थिति में कोंटा चूंकि जो विधानसभा के नाम से भी चर्चित रहती उस पर काबिज होकर आने वाले विधानसभा के लिए भी एक दमदारी का परिचय देना है । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे महामंत्री महिला आयोग के सदस्य सुश्री दीपिका सोरी कोंटा मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे ।
संगठनात्मक विषयों और काम करने की मंत्रणा के बाद कोंटा विश्राम गृह पहुंचने पर कोंटा एसडीएम सुभाष शुक्ला सहित आला अधिकारियों ने स्वागत किया । तोड़ी देर कार्याकार्ताओं से पृथक पृथक मुलाकात कर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भद्राचलम में रात्रि विश्राम के लिए निकल गए । और रविवार सुबह तेलंगाना भद्राचलम के प्रसिद्ध राम मंदिर पहुंच दर्शन किया और देश व राज्य के खुशहाली की कामना की । इसके पश्चात मंत्री केदार कश्यप ने श्रीकृष्ण मंदिर एवं हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा गौ-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
भारत का संकल्प सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही होगा साकार : केदार

मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम पंचायत मराईगुड़ा वन में सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों, मातृशक्ति एवं बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण को जमीन पर बैठकर आला भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों जिला कलेक्टर अमित कुमार,एसपी किरण चव्हाण, डीएफओ अक्षय कुमार भोंसले, जिला पंचायत CEO मुकुन्द ठाकुर,तथा विकास खंड स्तर के आला अधिकारियों के साथ गरिमामय व्यव्स्था के बीच मन की बात सुनी । और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही साकार होगा। जब प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा । समाजहित में योगदान देगा और आत्मनिर्भरता की भावना के साथ आगे बढ़ेगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संदेश हमें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है ।
जनप्रतिनिधियों की मांग पर मंत्री ने दी सौगात

बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर से जगह-जगह कार्यकार्ताओं ने मिलते हुए राज्य के अंतिम छोर पहुंचे मंत्री केदार कश्यप ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर एक तालाब और अठारह मीटर पुलिया का निर्माण कर के देने की घोषणा की । तथा वनांचल के विभिन्न गांवों में विद्युतीकरण सुनिश्चित की बात कही । मंत्री का काफिला मराईगुड़ा वन के सरपंच के घर पहुंचा और सरपंच स्वप्ना के मकान में बैठकर मराईगुड़ा क्षेत्र की जानकारी ली और राजनीतिक दुष्टि से हौसला बढ़ाया । राज्य के अंतिम छोर के दौरे को समाप्त कर मंत्री का काफिला कोंटा पहुंचा और वार्ड क्रमांक पांच में नगरवासियों से चर्चा कर हालचाल जाना और सामुदायिक भवन की मांग पर पुरा करने की घोषणा की । वरिष्ठ नागरिक भाजपा नेता उदयराज सिंह व युवा नेता अमितेश सिंह के निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात करते हुए कुशलक्षेम जाना । तथा कोंटा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सिद्धू के निवास पहुंच दिवंगत पिता स्वर्गीय श्री अनिल कुमार के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।






