Home » Chhattisgarh » बाथरूम में फांसी लगाकर शिक्षक ने दी जान

बाथरूम में फांसी लगाकर शिक्षक ने दी जान

Konta

बीते चार माह से ड्युटी पर अनुपस्थित रहे एक शिक्षक ने कोंटा मुख्यालय के एक किराए के मकान में बाथरूम में फांसी लगाकर कर अपनी जान दे दी । धमतरी जिले के मडवापतरा गांव के रहने वाले शिक्षक प्रधानपाठक चैनसिंह नेताम अपनी पत्नी के साथ कोंटा के सात नंबर वार्ड में रहता था । शिक्षक चैनसिंह नेताम के एक पुत्र एक पुत्री है, जो कि अभी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं  । शिक्षक अपनी पत्नी सुनिता नेताम के साथ कोंटा में रहता था ।

कोंटा खंड शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार शिक्षक की पोस्टिंग जनवरी माह में कोंटा विकासखंड के गंगलेर संकूल केंद्र अंतर्गत करीगुण्डम प्राथमिक शाला में हुई थी । सोसल मिडिया में शिक्षक के फांसी लगाकर जान दे देने की जानकारी के बाद कोंटा पुलिस ने शिक्षक के मकान का मौका मुआयना मुख्य नगर पालिका अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी के साथ पहूंच मामले को विवेचाना में लिया है । वहीं इस मामले की जांच करने फॉरेंसिक टीम जगदलपुर से कोंटा पहूंची थी । देर शाम तक जांच प्रक्रिया चली और कल शिक्षक का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस परिवार को शव सुपुर्द करेगी ।

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

क्या आप \"cgtoday24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

latest news