Delhi
10 जनपथ, नई दिल्ली में बीते दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ छग कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ने मुलाकात किया । इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के उन शहीद परिवारों के नेता भी थे,जो झीरम कांड में शहीद हुए थे । कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी अनुसार सब ने झीरम घटना में हुए अन्याय, और एजेंसियों के इस फैसले को नाकाफी कहते हुए लड़ाई को आगे ले जाने पर मंत्रणा की। इस अवसर पर राहुल गांधी ने सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में झीरम शहीदों के परिवारजनों और घटना के समय उपस्थित साथियों से संवाद किया । सभी वरिष्ट कांग्रेस नेताओं से राहुल ने स्पष्ट कहा है कि पूरा न्याय मिलने तक हमें एक इंच पीछे नहीं हटेंगे,और हम लड़ेंगे । ज्ञात हो कि हाल ही में जीरम कांड से जुड़े दस अपराधियों को NIA के कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है ।
वरिष्ट कांग्रेस नेताओं सहित झीरम कांड के परिवार रहे शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एससिंह देव नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व AICC सचिव राजेश तिवारी, महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, सहित वरिष्ट नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की । वहीं शहीद परिवार सदस्य विधायक उमेश पटेल ,पूर्व वीधायक अनीता शर्मा,छविंद्र कर्मा, जितेंद्र मुदयियार, सत्तार अली,शिवसिंह ठाकूर,,चंद्रभान झाड़ी, एवं विधिक सलाहकार सुदीप श्रीवास्ततव ने मुलाकात की ।
आधा -अधूरा न्याय पर कानूनी सहयोग फैसला
झीरम मामले में आए फैसले को आधा – अधूरा न्याय कहते हुए नेताओं को राहुल गांधी ने कानूनी सहयोग लेने की बात कही । और सभी शहीद परिवार के सदस्यों के साथ पृथक पृथक चर्चा की । और कहा हमें जब तक पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता एक इंच भी हम पीछे नही हटेंगे ।






