Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ने नोडल सहित अधिकारियों की ली बैठक

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ने नोडल सहित अधिकारियों की ली बैठक

सुकमा

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान सुकमा सामान्य प्रेक्षक संजीव कुमार (आईएएस) ने शुक्रवार को व्यय अनुवीक्षण और मीडिया अनुवीक्षण, एसएसटी वीएसटी, एमसीसी के नोडल एवम् अन्य अधिकारियों का बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने सभी उपस्थित निर्वाचन कार्य के नोडल अधिकारियों से परिचय लेते हुए निर्वाचन से संबंधित सौंपे गये दायित्वों का जानकारी लिया। इसके साथ ही सभाकक्ष में उड़न दस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, विडियो अवलोकन दल, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के सदस्यों की बैठक में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिया। श्री संजीव ने कहा कि स्वतंत्र,पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों के व्यय की सीमा निर्धारित की गई है तथा इन सभी दलों और समितियों के समन्वित कार्य, प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्यवाही के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आयकर विभाग, आबकारी विभाग, बैंक और पुलिस बल के जवानों के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा ।

सामान्य प्रेक्षक श्री संजीव ने कहा कि मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति सभी अखबार, टेलीविजन चैनल के साथ ही स्थानीय केबल टीवी व अखबारों के साथ बांटे जाने वाले पाम्पलेटों पर भी नजर रखा जाएगा । उन्होंने अभ्यर्थियों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री तथा नगद राशि वितरण की निगरानी के लिए वीडियो टीम के उपयोग पर भी निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करें । सुकमा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस.एस ने विधानसभा क्षेत्र कोंटा केे सामान्य प्रेक्षक को निर्वाचन संबंधित कार्यो से अवगत कराते हुए विस्तृत जानकारी दी गई । बैठक में पुलिस ऑब्जर्वर श्री चंदन कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण, आईएफएस श्री अशोक कुमार पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री डी एन कश्यप, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवेश पैकरा सहित अन्य नोडल अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Share:

Leave a Comment

Other Post