Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Uncategorized » विस्फोटक सामाग्रियों का परिवहन करते दो गिरफ्तार

विस्फोटक सामाग्रियों का परिवहन करते दो गिरफ्तार

Sukma

छत्तीसगढ के सुकमा जिला में राज्य पुलिस बल एवं सीआरपीएफ 131 व 226 वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही में दो नक्सली सहयोगियों को विस्फोटक सामाग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया है । दोनो नक्सली सहयोगी थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत के तहत ग्राम दुलेड़ के रहने वाले है । ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के करीब जिला सुकमा में बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. सुकमा एसपी किरण चव्हाण एवम आला अधिकारियों के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुरकापाल के सामने मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है ।

पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मड़कम नरेश पिता मड़कम आयता उम्र 30 वर्ष ग्राम दुलेड़ पटेलपारा दुसरा सुखराम यादव पिता लेखन यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम दुलेड़ यादवपारा थाना चिंतागुफा बताया । जिन्हें उक्त कृत्य जो कि विधि के विरूद्ध पाये जाने से थाना चिंतागुफा में अपराध कमांक 11/2023 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुये, न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Share:

Leave a Comment

Other Post