Latest News
लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br> BRM की बैठक में बड़ा खुलासा, गांव के 42 राजस्व पट्टों को अपने साथ ले गए पटवारी, दो दशक से अपने पट्टों के लिए भटक रहे ग्रामीण किसान <br> वन विभाग के सीपीटी निर्माण कार्य को लेकर गांव वालों और विभाग के बीच तनातनी,ग्रामीण किसान बीआरएम फाॅरेस्ट विभाग के साथ हुई समन्वय बैठक <br> BRM के युवा मोर्चा ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम राज्यव्यापी आंगनबाड़ी कार्यकार्ता सहायिका के संयुक्त संघ ने 5 सूत्रीय मांगों लेकर किया धरना-प्रदर्शन बस्तरिया राज मोर्चा का 5 नवंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन,चार प्रमुख मांगों को लेकर लामबंद होंगे हजारों ग्रामीण किसान <br>
Home » Chhattisgarh » नक्सली संगठन के पंच कमेटी अध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण

नक्सली संगठन के पंच कमेटी अध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण

Sukma
छत्तीसगढ सुकमा जिला के थाना चिंतागुफा एवं चिंतलनार क्षेत्र में सक्रिय रूप से नक्सली घटनाओ में शामिल रहा एक नक्सली संगठन के पंच कमेटी अध्यक्ष ने आत्मसमर्पण किया है । आत्मसमर्पित नक्सली संगठन के इस सदस्य को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में जिला पुलिस बल एवं 223 वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष प्रयास रहा है ।

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली कवासी हिड़मा पंच कमेटी अध्यक्ष ( Punch Committee Chairman ) निवासी थाना चिंतागुफा क्षेत्र के द्वारा आज दिनांक 21.10. 2023 को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक सुकमा, एवं उप निरीक्षक मुकेश कुमार 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पित नक्सली को सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।

Share:

Leave a Comment

Other Post