Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Uncategorized » Telangana में आठ लाख का ईनामी नक्सली ने किया सरेंडर, बीते 44 सालों से था माओवाद संगठन में सक्रिय

Telangana में आठ लाख का ईनामी नक्सली ने किया सरेंडर, बीते 44 सालों से था माओवाद संगठन में सक्रिय

Konta

माओवाद संगठन में सक्रिय नक्सली दक्षिण बस्तर डीवीसी सदस्य और डीके एसजेडसी सचिव मांदा रूबेन ने तेलंगाना Telangana में सरेंडर कर दिया है । आठ लाख के ईनामी नक्सली सदस्य बीते 44 सालों से माओवाद संगठन में सक्रिय रहते हुए अनेक वारदातों में शामिल रहा है । माओवाद संगठन के इस सक्रिय सदस्य के हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटने के फैसले में स्वास्थ्य कारणों के साथ-साथ बढ़ते उम्र एवमं सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है ।  मुख्यधारा में लौटे मांदा रूबेन नामक नक्सली नेता वारंगल पुलिस कमिश्नर सुनप्रीत सिंह के समक्ष सरेंडर कर दिया है ।

67 वर्षीय नक्सली नेता ने कहा माओवादी विचारधारा का समय समाप्त

तेलंगाना में सरेंडर नक्सली मांदा रूबेन जो कि कभी संगठन के बड़े रणनीतिकार माना जाता था । 1981 से बस्तर, कोंटा और अबूझमाड़ क्षेत्रों में सक्रिय रहा है । और अनेक घटनाओं में शामिल रहा । सुरक्षा  बलों एवमं थानों पर हमला ग्रामीण सरपंचों की हत्या के मामलों में भी उसका नाम सामने आया था । पुलिस के अनुसार, रूबेन ने कहा कि अब माओवादी विचारधारा का समय समाप्त हो चुका है । और वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहता है ।

Share:

Leave a Comment

Other Post