Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Politics » कंवर के हाउस अरेस्ट पर टीएस बाबा बोले,भाजपा का अलोकतांत्रिक रवैया अब ऐसे चरम पर पहुँच गई

कंवर के हाउस अरेस्ट पर टीएस बाबा बोले,भाजपा का अलोकतांत्रिक रवैया अब ऐसे चरम पर पहुँच गई

Raipur

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह एवमं वन मंत्री रहे ननकीराम कंवर को बीते दिन हाउस अरेस्ट करने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा को घेरते हुए। शनिवार के देर रात X एवमं अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा । भाजपा का अलोकतांत्रिक रवैया अब ऐसे चरम पर पहुँच गई है कि वह विपक्ष और विरोधियों के साथ-साथ अपने ही नेताओं को नज़रबंद करने लगी है ।

Post by senior Congress leader and former minister Shri TS Singhdev

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर जो जनसंघ के समय से उनकी विचारधारा से जुड़े हुए हैं, उनको नज़रबंद किया जाना न सिर्फ़ शर्मनाक है। जो पार्टी अपनी ही विचारधारा से जुड़े लोगों की बात नहीं सुन सकती, जो अपने ही साथियों के मतभेद नहीं झेल सकती, वह जनता की आवाज़ और उनके सवाल कैसे सह पाएगी ? मणिपुर से लेकर लद्दाख, असम से लेकर छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश, हर जगह जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे या तो पुलिस की ताकत से या कानूनी हथकंडों से चुप करा दिया जाता है। यह सिर्फ़ विरोध की आवाज़ दबाने का षड़यंत्र नहीं है – यह लोकतंत्र के मूल स्वरूप का सरेआम अपहरण है।

Share:

Leave a Comment

Other Post