Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » केंद्रीय गृह मंत्री का बस्तर प्रवास,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री का बस्तर प्रवास,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा

Jagadalpur

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर प्रवास पर रहेंगे । केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को लेकर तैयारियाँ जोरों पर है । आज छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री बस्तर जिला  विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जगदलपुर पहुंच जायजा लिया । इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत व गृह बस्तर प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था समयपूर्व सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए ।

Bastar District Incharge Minister Shri Vijay Sharma taking stock of the preparations for Amit Shah’s visit


उन्होंने सिरहासार भवन एवं कार्यक्रम स्थल लालबाग में तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक में प्रवास कार्यक्रम की प्रत्येक तैयारी एवं व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, महापौर संजय पाण्डे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर  डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Share:

Leave a Comment

Other Post