Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » सेवा पखवाड़ा भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान और कहा..

सेवा पखवाड़ा भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान और कहा..

Sukma

सुकमा जिले में प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा सप्ताह के रूप में विभिन्न आयोजन किया जा रहा है । सुकमा शहर के अलावा गांवों में भी विभिन्न आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपाईयों ने सुकमा जिले के प्रसिद्ध रामाराम मंदिर पहुंच कर स्वच्छता अभियान के साथ साथ आधा दर्जन से ज्यादा वृक्षारोपण किया गया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, विश्व राजनीति के पथप्रदर्शक एवं करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पूरे देश में “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बाद सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपाईयो द्वारा आयोजित
कार्यक्रमों में उनके उपलब्धियों, कार्यों व योजनाओं पर अपने अनुभव से लेखन के माध्यम से प्रकाश डाला गया। रामाराम पहुंचे भाजपा नेताओं व पार्षद सेवा पखवाड़ा के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम‘‘ एक भावुक और सार्थक अभियान है, जो मां और प्रकृति के गहरे संबंध को सम्मान देता है। जिस तरह एक मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी तरह धरती मां भी सभी जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को जीवन देती कहते हुए। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपनी मां व धरती मां के सम्मान में 21.09.25 को माँ रामारामिन की पावन धरा पर आधा दर्जन से ज्यादा पौधे लगाए गए।

BJP leaders running a cleanliness drive in the famous Ramaram temple complex of the district.

इस दौरान वरिष्ठ भाजपाई अरुण सिंह भदौरिया, महिला आयोग की अध्यक्ष सुश्री दीपिका शोरी,पूर्व भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव, आयता राम मांडवी, पार्षद विवेक यादव, श्रीमती कांता राठी, पूर्व कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवाने, रिंटू भदौरिया सहित कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे ।

मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित सर्वोपरि : दीपिका

महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका शोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रनिर्माण के लिए बाल्यकाल में घर को त्याग कर पूरे देश को अपना परिवार मान लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से मां भारती के सेवा में समर्पित हो गए। स्वयंसेवक से लेकर प्रधानमंत्री तक का उनका सफर संघर्ष से सफलता का अद्वितीय संगम है। उन्होंने अपने अटूट संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से भारत को विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री रहते हुए उनका गुजरात मॉडल हर व्यक्ति के जुबान पर था। उन्होंने सिद्ध किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है।

किसान आर्थिक रुप से बन रहा है संबल : भदौरिया

सांसद प्रतिनिधि अरूण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जनधन योजना से करोड़ों नागरिकों को जोड़ा है। स्वच्छ भारत अभियान को एक जनांदोलन बनाया । उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई, प्रधानमंत्री आवास ने पक्के मकान का सपना पूरा किया । आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का कवच दिया। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत देश को विनिर्माण और उत्पादन में वैश्विक प्रतिस्पर्धा का केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक रुप से संबल बना रही है।

Planting a tree in the name of mother

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बढ़ाया देश का सम्मान : मुका

पूर्व भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जीएसटी देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। श्री मुका ने कहा कि नीति आयोग की स्थापना, राम मंदिर निर्माण से आस्था का सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से योग को वैश्विक मंच पर पहचान, ऑपरेशन गंगा, ऑपरेशन कावेरी, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से युद्धग्रस्त व संकटग्रस्त देशों से हजारों भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के
साथ अपने शक्ति का लोहा मनवाया है।

Share:

Leave a Comment

Other Post