Home » National » असम में मोदी ने कहा हम दुष्टीकरण नही संतुष्टिकरण पर जोर देते हैं

असम में मोदी ने कहा हम दुष्टीकरण नही संतुष्टिकरण पर जोर देते हैं

Golaghat Assam

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोलाघाट असम में बड़ी सभा को संबोधित किया । इस दौरान प्रधानमंत्री ने 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया ।

Bioethanol Plant बायोएथेनॉल प्लांट

प्रधानमंत्री ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) में एक अत्याधुनिक बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र बांस से इथेनॉल का उत्पादन करेगा । जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी। इससे स्थानीय किसानों और आदिवासियों को भी लाभ होगा । और बांस की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री ने एक नए पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। यह संयंत्र पेट्रोलियम उत्पादों से पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन करेगा, जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के औद्योगिक और उपभोक्ता वस्तुओं के निर्माण में होता है। रिफाइनरी विस्तार प्रधानमंत्री ने 7,000 करोड़ रुपये की लागत से नुमालीगढ़ रिफाइनरी के विस्तार परियोजना का भी उद्घाटन किया।

People listening to the Prime Minister’s speech in Assam

इस दौरान सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने कहा असम के उद्योगों को बल देने विकास को गति देने किसानों व नौजवानों के लिए नये अवसर प्राप्त होने की बात कही । भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश कहते गैस ईंधन के बढ़ते जरूरतों के लिए विदेशो पर निर्भर होने की बात कहते । मोदी ने कहा विदेशों की आमदनी को बदले के लिए भारत अपने उर्जा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर की राह पर चल पड़ा है । हम कच्चे तेल गैस के नए भंडार खोज रहे है । दुसरी तरफ ग्रीन एनर्जी के अपने सामर्थकों को भी बढा रहे है । एक दशक पहले भारत सोलर फावर के मामले में पीछे रहने की बात कहते मोदी ने कहा आज भारत टाॅप फाइव देशों में आ गया। बांस से बनाने वाले बायोएथेनॉल प्लांट से असम को फायदा होने बायोएथेनॉल प्लांट को चलाने के लिए जरूरी बांस का इंतेजाम भी किया जा रहा है । सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती करने की मदद देगी । दो सौ करोड़ खर्च किए जाने तथा इसका फायदा हजारों लोगों को होने की बात कहीं । कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस सरकार बांस काटने से जेल में डाल देती थी । बांस आदिवासियों के रोजमर्रा के जिंदगी की हिस्सा रही उसे काटने पाबंदी लगा दी गई थी । मोदी ने कहा हमारी सरकार ने बेम्मो कटिंग से बेन हटा दिया । और आज यह निर्णय इन्हें फायदा पहुंचा रहा है ।

प्लास्टिक के उत्पादन पॉलीप्रोपाइलीन आधुनिक प्लांट का उपहार

People listening to the Prime Minister’s speech in Assam

प्लास्टिक के उत्पादन पॉलीप्रोपाइलीन आधुनिक प्लांट का उपहार असम को मिलने की बात कही । इस प्लांट से मेक इन  असम मेक इन इंडिया इसकी नींव मजबूत होने की बात कही  । दुसरे मैन्युफैक्चरों को बल मिलने जैसे अन्य उत्पादकों के नाम से  असम जाना जाता है । असम को बहुत बड़े अभियान के लिए चुनने की बात कहते सेमी कंडक्टर से होने वाले फायदों को गिनाते हुए कहा कांग्रेस ने सम्मान नही दिया । असम के उन्नति पर भाषण देते मोदी ने कहा यहां पहले घुसपैठियों को बसाया जाता था। हम उनसे आपके जमीनों को वापस दिलाने का काम कर रहे है । विकसित असम के लिए चलाए जा रहे अनेक योजनाओं के लाभ मिलने की बात कहते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा जिस प्रकार का सम्मान असम को मिलना था वह नही मिला । ।

Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

क्या आप \"cgtoday24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

latest news