Latest News
Pre-Induction के छठे बैच का हुआ समापन समारोह सीआरपीएफ मुख्यालय में 138 जवानों ने सफलतापूर्वक हासिल की प्रशिक्षण<br> लोकतांत्रिक गतिविधियों की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर सुकमा, कुंजाम बोले भाजपा, कांग्रेस का इसके साथ संबंध <br> BRM की बैठक में बड़ा खुलासा, गांव के 42 राजस्व पट्टों को अपने साथ ले गए पटवारी, दो दशक से अपने पट्टों के लिए भटक रहे ग्रामीण किसान <br> वन विभाग के सीपीटी निर्माण कार्य को लेकर गांव वालों और विभाग के बीच तनातनी,ग्रामीण किसान बीआरएम फाॅरेस्ट विभाग के साथ हुई समन्वय बैठक <br> BRM के युवा मोर्चा ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर किया चक्काजाम राज्यव्यापी आंगनबाड़ी कार्यकार्ता सहायिका के संयुक्त संघ ने 5 सूत्रीय मांगों लेकर किया धरना-प्रदर्शन
Home » Chhattisgarh » Eid-e-Milad-un-Nabi जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी साला 1500वीं हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Eid-e-Milad-un-Nabi जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी साला 1500वीं हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Sukma

प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस बार खास बात यह है कि दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय द्वारा अपने पैगंबर मोहम्मद साहब की विलादत की साला 1500 वीं मना रहे है । ज्ञात हो कि मुस्लिम समाज के सबसे प्यारे आका प्यारे नबी जो कि दुनिया भर के लोगों को अमन-चैन का रास्ता दिखाया मुस्लिम समाज के आखिरी नबी का जन्म इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है।

Hajis and citizens came out in the city in the form of a rally

बेहद खास इस दिन को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन लोग इबादत करते हैं। पैगंबर साहब के आदर्शों को याद करते हैं । और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा विशेष रूप से मनाया जाने वाला एक पर्व है । अंजुमन इस्लामिया कमेटी सुकमा एवमं मस्ताना उर्स कमेटी के जानिब से नगर के अनेक चौक चौराहों में खास सजावट की गई थी । मिलादुन्नबी के एक दिन पूर्व नगर में बाइक रैली का आयोजन किया गया ।  ईद के खास मौके पर जुलूस निकाल गया जिसमे समुदाय के बच्चे बड़े बुजुर्ग शामिल हुए । इसके बाद जामा मस्जिद सुकमा पहुंच कर परचम फौसी के बाद फातिया खानी की गई । और दुनिया के तमाम इंसानों के लिए अमन-चैन की दुआ की गई । इसके देर संध्या के अब्दुल कलाम आजाद भवन में आम लंगर का एतमाम किया गया ।

Share:

Leave a Comment

Other Post