Latest News
भरमार बन्दूक बीजीएल हथियार बनाने की पाईप वायरलेस सेट सहित विस्फोटक सामग्री बरामद ऐसा रहा एतिहासिक अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर मटका फोड़ का आयोजन, आदिवासी समुदाय के विजेता टीम को मिला 16 हजार एक रूपए का नगद पुरस्कार आश्रम पोटाकेबिनों में बच्चों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप तैयार, शिक्षा मंत्री ने कहा बच्चों को दें अपनेपन और संस्कारों की छांव शिक्षा मंत्री ने पंचायत कैफे का शुभारंभ कर ली चाय की चुस्की 1.14 करोड़ रुपये के 8 फोर्स ट्रैक्स ‘तूफान’ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना<br> रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी शिक्षा मंत्री के दौरे के पूर्व सुकमा जिला के कोन्टा बीईओ रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी के हाथों पकड़े गए
Home » Chhattisgarh » भरमार बन्दूक बीजीएल हथियार बनाने की पाईप वायरलेस सेट सहित विस्फोटक सामग्री बरामद

भरमार बन्दूक बीजीएल हथियार बनाने की पाईप वायरलेस सेट सहित विस्फोटक सामग्री बरामद

थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिन्ना बोड़केल के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान मिला नक्सलियों का डंप सामान बरामद

Sukma

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा विस्फोटक सामान बरामद किया गया है । हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी तारत्मय में पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ,आनन्द राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक सुकमा, मयंक गुर्जर, कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ, नीरज राठौर एवं अतिक्ति पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर दिनांक 05.09.2026 को थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत कैम्प रायगुडेम से विकास कुमार सहायक कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ के हमराह ग्राम चिन्नाबोड़केल पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान दिनांक 05.09.2026 को ग्राम चिन्नाबोड़केल के पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। संयुक्त टीम द्वारा डम्प की सघन सर्चिंग करने पर देशी हथियार, बीजीएल हथियार बनाने वाली पाईप, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई ।

नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्री

नक्सलियों के डंप विस्फोटक सामनों में डेटोनेटर, शॉक ट्यूब असेंबली,इलेक्ट्रिक डेटोनेटर,नान-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर,गन पाउडर,BGL पाइप,देशी राइफल (भरमार) छोटा पटाखा सहित अनेक दैनिक उपयोगी सामान एवमं व विस्फोटक सामान बरामद कर लिया गया है । सुकमा पुलिस ने अपनी सतत कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार एवं अन्य नक्सल सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु अभियान निरंतर जारी रही है ।


Share:

Leave a Comment

Other Post

voting poll

[democracy id="1"]

latest news