तीन दशक से भी अधिक समय से चलती आ रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आनंद लेने जुटे तीन राज्य लोग
Sukma
बीतें दिन विश्व हिंदु परिसद व बजरंग दल के बैनर तले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता रखा गया । आराध्य नगरी कोन्टा के हृदय स्थल अटल चौक राष्ट्रीय राजमार्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजा-पाठ से शुरू हुई । छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर कोन्टा ब्लॉक मुख्यालय में प्रति वर्ष के भांति एतिहासिक भव्य मटचा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विगत तीन दशक से भी अधिक समय से चलती आ रही है । इस मटका फोड़ प्रतियोगिता में अंतराज्जीय स्तर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । आंध्रप्रदेश ओड़िसा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम छोर पर होने वाले इस मटका फोड़ प्रतियोगिता का लुप्त उठाने सामुदायिक एकजुटता उत्साह उमंग भाईचारे व मिसाल के साथ प्रतियोगिता को देखने हजारों लोग एकत्रित थे ।
तीन राज्य के महिला पुरूष बच्चों ने राज मार्ग पर एक घंटे तक खड़े होकर प्रतियोगिता का आनंद लिया । अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतिक संगठित साहसिक इस खेल के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन की पुरी टीम मदद के साथ राज मार्ग 30 पर मुस्तैद थी। वहीं कुछ देर के लिए राज मार्ग को भी बाधित करना पड़ा । बिना किसी जाति, धर्म या सामाजिक भेदभाव के सभी युवा मिलकर एक लक्ष्य के लिए इस प्रतियोगिता में शामिल होकर दर्शकों का उत्साह वर्धन करते हुए साहसिक प्रदर्शन किया ।
विश्व हिंदु परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने किया पुरस्कृत
इस एतिहासिक मटका फोड़ प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया था । जिसमें से छग के ढ़ोंडरा पंचायत के सुन्नमगुड़ा की टीम ने दही हांडी मटके को फोड़ विजेता रही ।

सुन्नमगुड़ा के आदिवासी समुदाय के युवओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 16 हजार एक रुपये का ईनाम विश्व हिंदु परिसद एवमं बजरंग दल के कार्यकार्ताओं ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के हाथों यह पुरस्कार नगर प्रदाय किया गया ।
बैनर लेकर खड़ी रही स्थानीय पुलिस प्रशासन
हजार की संख्या में मौजूद एतिहासिक मटका फोड़ प्रतियोगिता का आनंद लेने पहुंच लोगों के बीच स्थानीय पुलिस प्रशासन साइबर जन जागरूकता अभियान का बैनर लेकर खड़ी रही । पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी जन समुदाय के लोगों को जागृत करने जैसे अनजान फोन कॉल, व्हाट्सऐप संदेश, फर्जी लिंक एवं संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सावधान रहने ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, पहचान की चोरी, मैलवेयर, रैनसमवेयर, साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग, डाटा चोरी, वेबसाइट हैकिंग, फेक वेबसाइट, ई-मेल हैकिंग, ओटीपी/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने ने संदेश दिया ।






