Jagadalpur
दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बीते दिन जगदलपुर एयरपोर्ट में भाजपा नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया । विधान सभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह बुधवार को स्टेट प्लेन से जगदलपुर पहुँचे । जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।

एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में तथा आज लालबाग में आयोजित स्वदेशी मेला के समापन कार्यक्रम में शामिल होने बस्तर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने बीते दिन वरिष्ठ पत्रकारों से भी रुबरू हुए और कहा शासन चलाने में पारदर्शिता होनी चाहिए, जो कि पूर्व के कांग्रेस शासनकाल में नही देखी गई । जिसके चलते भष्टाचार बढ़ी । और नतीजतन कई नेता अफसर जेल गये । उन्होंनें कहा बस्तर में जब भी शांति आयेगी यहां टूरिज्म बढ़ेगा और विकास की रफ्तार और तेज होगी । पूर्व में एक किलोमीटर सड़क बनाने एक साल लग जाते थे । जगरगुंड़ा सड़क के मिट्टी को माथे पर लगाना चाहिए इस के निर्माण के लिए अनेक जवानों ने शहादत दी है ।

मुख्यमंत्री बनकर काम करना और विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभाना दो अलग बात
विधानसभ अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा मुख्यमंत्री बनकर काम करना और विधानसभा की भूमिका निभाना दोनों अलग बात है । मेरा पक्ष विपक्ष के साथ निष्पक्ष संतुलन बनाए रखना चुनौती पूर्ण कार्य है। विधानसभा में प्रयास रहता है कि नये सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले। सवाल के जवाब में डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा देश का पहला विधानसभ हैं जिसमें अनुशासन का उल्लंघन करने पर सदस्य को दिनभर के लिए सदन से बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी 1 नवम्बर से नया विस भवन में सदन का संचालन शुरु हो जायेगा,जहां हर तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, महापौर संजय पांडे, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, रूपसिंह मंडावी सहित अन्य मौजूद थे ।







