Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » Politics » मंत्री केदार कश्यप की सक्रियता से बौखलाये दीपक बैज : भदौरिया

मंत्री केदार कश्यप की सक्रियता से बौखलाये दीपक बैज : भदौरिया

Sukma

जगदलपुर सर्किट हाउस में कथित मारपीट की घटना को लेकर विधवा विलाप कर रही कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नही रहा गया है। कश्यप परिवार को बदनाम करने की दीपक बैज की साजिश कभी सफल नही होगी। बस्तर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भाजपा के विकास कार्यो को कांग्रेसी पचा नही पा रहे है। उक्त बातें भाजपा नेता व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण सिंह भदौरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य व सांसद प्रतिनिधि अरूण सिंह भदौरिया ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मंत्री केदार कश्यप जी पर सर्किट हाउस में एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोपों का खंडन करते हुए उसे निराधार बताया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता एक बार फिर बेनकाब हो गई है। वन मंत्री  केदार कश्यप पर सर्किट हाउस के एक कर्मचारी से मारपीट का जो आरोप लगाया गया है, वह न केवल बेबुनियाद है बल्कि कांग्रेस के नेताओं का हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रमाण भी है। भदौरिया ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आपत्तिजनक कार्टून बनाया, फिर उनके चेहरे पर कवर्धा में गोबर फेंकवाया और अब एक और आदिवासी नेता को निशाना बना रही है। पूर्व सांसद दीपक बैज व उनके कांग्रेस का यह सिलसिला बताता है कि कांग्रेस को आदिवासी नेतृत्व से चिढ़ है, और वह हर बार उन्हें अपमानित करने का षड्यंत्र रचती है । भदौरिया ने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के चरित्र और सेवाभाव से बस्तर ही नहीं पूरा छत्तीसगढ़ वाकिफ है। मंत्री केदार कश्यप व उनका संपूर्ण परिवार का दशकों का सार्वजनिक जीवन, उनकी विनम्रता और सज्जनता की गवाही देता है। वे एक बड़े राजनीतिक परिवार से हैं, कई बार मंत्री रह चुके हैं, लेकिन कभी भी उन्होंने अपने व्यवहार में अहंकार नहीं आने दिया। उनके कार्यकर्ता उन्हें देवतुल्य मानते हैं और वे भी हर वर्ग के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हैं। जगदलपुर सर्किट हाउस की घटना को कांग्रेस ने जिस तरह तूल दिया, वह साफ दर्शाता है कि मुद्दाविहिन हो चुकी कांग्रेस मुद्दों के गंभीर अकाल से जूझ रही कांग्रेस अब झूठे वीडियो और जबरन बयान दिलवाकर प्रदेश का ध्यान भटकाना चाहती है। सर्किट हाउस के सामने कर्मचारी पांडे का वीडियो में साफ दिखता है कि उससे जबरन बयान दिलवाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जहां भाजपा के नेता सेवा और संयम की मिसाल हैं, वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता अकसर बदजुबानी, धौंस और हिंसा के लिए कुख्यात रहे हैं। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह आदिवासी नेताओं को अपमानित करती है, उन्हें हाशिए पर धकेलती है और जब वे जनप्रिय हो जाते हैं, तो उनके खिलाफ झूठे आरोप गढ़ती है। यदि कांग्रेस द्वारा फैलाए गए इस भ्रामक प्रचार की कानूनी पड़ताल की जाए कांग्रेसी एकबार पुनः बेनकाब हो जाएंगी। कांग्रेस की इस तरह की साजिसों के कारण ही बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी क्षेत्रों से चुनावों में सूपड़ा साफ हो रहा है इसकी खीझ में कांग्रेस लगातार आदिवासी समाज को अपमानित कर रही है। भदौरिया ने कहा कि मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व के 15 वर्ष व वर्तमान के 20 माह में बस्तर के प्रत्येक क्षेत्रों मे पहुंच कर हर एक वर्ग के सुख दुख में शामिल हुए है। उनके द्वारा किये गये विकास कार्यो को देख किसी न किसी तरह की साजिश रच बदनाम करने की नाकाम कोशिश की जा रही है जिसका जवाब बहुत जल्द मिल जायेगा ।

Share:

Leave a Comment

Other Post