Latest News
बैंक में आग, सर्वर जलकर खाक, बड़ी घटना टली CG Tendu Leaf Season 2026 अब तक 40.72 करोड़ रुपए हरे सोने कहे जाने वाले संग्राहकों के बैंक खातों में भुगतान 46 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ Eco-tourism in Bhoramdeo पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती– उप मुख्यमंत्री <br> Police Inspector Transfer, कभी हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया था थाना इंचार्ज बना के,अब नक्सल मुक्त सपनें साकार होने बाद विदा हुए थाना प्रभारी Conclusion of Cooperative Week,सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा Leadership of Chief Minister Vishnu Deo Sai,बदली सोच-बदले रास्ते, बंदूक छोड़ थामी गाड़ी की स्टेयरिंग 31 पुनर्वासित युवा सीख रहे गाड़ी चलाना
Home » National » मुख्य अभियंता भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग से मिले दुर्गेश राय,नेशनल हाईवे 30 की स्थिति को कराया अवगत

मुख्य अभियंता भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग से मिले दुर्गेश राय,नेशनल हाईवे 30 की स्थिति को कराया अवगत

Raipur

सुकमा नेशनल हाईवे 30 तोंगपाल से केशलूर की बीच जर्जर हो चुकी सड़क के मरम्मत को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दुर्गेश राय मुख्य अभियंता भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण रायपुर छत्तीसगढ़ व क्षेत्राधिकारी भारत सरकार सड़क परिवहन राज्य मार्ग से मुलाकात की । इस दौरान दुर्गेश राय ने अधिकारियों को बताया कि बस्तर की लाइफ लाइन कही जाने वाली नेशनल हाईवे 30 तोंगपाल से केशलूर की बीच सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच गया है ।

State Congress Committee Secretary Durgesh Rai meeting Chief Engineer, National Highways Authority of India, Raipur

बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं । बारिश के शुरुआती दिनों में ही सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है । आने वाले दो महीनों में बस्तर में भारी बारिश की संभावनाएं है । ऐसे में सड़क की हालत और बदहाल हो जाएगी । स्वास्थ्य समेत अन्य जरूरी कामों के लिए सुकमा की जनता संभाग मुख्यालय जगदलपुर व राजधानी रायपुर पर निर्भर रहते हैं । सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है । हालात ऐसे हैं कि कार व बाइक सवार दंतेवाड़ा से होते हुए जगदलपुर व रायपुर का सफर तय कर रहे हैं । जिसे अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए । अपने अधीनस्थ अधिकारी से फोन पर बात कर जल्द सुधार करने को कहा । अधिकारियों ने श्री दुर्गेश राय का आभार व्यक्त कर 10 दिन के भीतर मार्ग सुधार करने आश्वासन दिया । और वहीं दो साल में 4 लेंथ रोड निर्माण की भी जानकारी दी ।

Share:

Leave a Comment

Other Post